Move to Jagran APP

सरकार की नीतियों के विरोध में उतरे विद्युत कर्मचारी, ये है डिमांड Hatheras News

विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति ने शनिवार को सरकार की नीतियों के विरोध में विद्युत वितरण मंडल ओढ़पुरा के परिसर में सभा की और एकजुटता की अपील की।

By Sandeep SaxenaEdited By: Published: Sun, 20 Sep 2020 08:51 AM (IST)Updated: Sun, 20 Sep 2020 01:39 PM (IST)
सरकार की नीतियों के विरोध में उतरे विद्युत कर्मचारी, ये है डिमांड Hatheras News
सरकार की नीतियों के विरोध में उतरे विद्युत कर्मचारी, ये है डिमांड Hatheras News

हाथरस जेएनएन: विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति ने शनिवार को सरकार की नीतियों के विरोध में विद्युत वितरण मंडल ओढ़पुरा के परिसर में सभा की और एकजुटता की अपील की। इस दौरान पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के विघटन व निजीकरण के प्रस्ताव का विरोध किया।

loksabha election banner

कर्मचारियों को जागरूक किया

सभा में अभियंता संघ के कुलदीप श्रीवास्तव व केजी अग्रवाल ने कहा कि पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम के विघटन व निजीकरण के प्रस्ताव को सरकार तुरंत वापस ले। उत्तर प्रदेश विद्युत कर्मचारी संघ के जिला महामंत्री रमेश शर्मा व महेंद्र सिंह ने एकजुट होकर जन विरोधी नीतियों का विरोध करने के लिए कर्मचारियों को जागरूक किया। जेई संगठन के सत्यवीर सिंह, श्रीकांत कुमार व विवेक भारती ने निजीकरण को तुरंत समाप्त करने की मांग की। आंदोलन 21 सितंबर को भी जारी रखने को कहा। अध्यक्षता बिजली कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष राजाबाबू सारस्वत ने व संचालन गोपीचंद भाष्कर ने किया। इस मौके पर अशोक सारस्वत, कृष्णगोपाल, चित्रा, सुरेशचंद, महेंद्र सिंह, सचिन कुमार, विनोद शर्मा आदि मौजूद थे।

ट्रांसफार्मर फुंकने से बिजली गुल

सहपऊ : शनिवार की सुबह लगभग दस बजे कस्बे के मुख्य बाजार में लगा ट्रांसफार्मर अचानक फुंक गया। इससे मुख्य बाजार के अलावा मोहल्ला बनियाना, नई बस्ती, गांधी बाजार व पुराना थाना क्षेत्र में बिजली गुल हो गई। लोगों को गर्मी में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। जेई प्रह्रलाद ङ्क्षसह ने बताया कि नए ट्रांसफार्मर के लिए डिमांड भेज दी गई है। 

विकास कार्याें का लोकार्पण 

 हाथरस: ब्लाक प्रमुख हाथरस अमर ङ्क्षसह पांडेय ने क्षेत्र पंचायत निधि चतुर्थ राज्य वित्त आयोग से कराए गए कार्यों का बेरगांव में लोकार्पण किया। ग्रामीणों ने उनका जोरदार स्वागत किया। ग्राम प्रधान श्याम अग्निहोत्री, शशिकांत अग्निहोत्री, श्यामवीर बाबा अग्निहोत्री, श्यामपाल बाबा,भगवान स्वरूप कुलश्रेष्ठ दुष्यन्त कुमार, घनश्याम, लटूरी ङ्क्षसह,अतर ङ्क्षसह, वीरेन्द्र ङ्क्षसह आदि मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.