अलीगढ़ में भूकंप के झटके, तीव्रता कम होने पर नहीं हुए महसूस
उत्तर प्रदेश के जनपद अलीगढ़ में शुक्रवार की सुबह भूकम्प के झटके आए थे। तीव्रता कम होने की वजह से लोगों को ज्यादा महसूस नहीं हुए।
अलीगढ़ जेएनएन: उत्तर प्रदेश के जनपद अलीगढ़ में शुक्रवार की सुबह भूकंप के झटके आए थे। तीव्रता कम होने की वजह से लोगों को ज्यादा महसूस नहीं हुए। सुबह छह बजकर दो मिनट पर झटके महसूस किए गए। ज्यादातर लोग सोए हुए थे, इसलिए लोगों को ज्यादा जानकारी नहीं हुई। बताते हैं यह झटके जिला बागपत में भी आए थे। अलीगढ़ और बागपत की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 3 रही है। तीव्रता कम होने की वजह से लोगों को जानकारी नहीं हो पाई।
एनसीआर में भूकंप का सिलसिला जारी
भूकंप का सिलसिला लगातार जारी है। देश के अलग-अलग हिस्सों में आ रहे भूकंप लोगों को दहशत में डाल रहे हैं. देश में दो दिन पहले तक पूर्वोत्तर भूकंप से लगातार कांपा था साथ ही अंडमान भी झटके महसूस किए गए थे। अब शुक्रवार की सुबह एक बार फिर देश के अलग-अलग हिस्सों में भूकंप आए हैं।इनमें पालघर, जम्मू-कश्मीर के साथ उत्तर प्रदेश के बागपत और अलीगढ़ में भी भूकंप आए हैं।
महाराष्ट्र के पालघर में 3.1 तीव्रता के झटके
जानकारी के मुताबिक, महाराष्ट्र के पालघर में रात 12 बजकर 26 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए. रिक्टर पैमाने पर इन झटकों की तीव्रता 3.1 मापी गई. भूकंप का केंद्र पालघर से 5 किलोमीटर की गहराई में था।