Move to Jagran APP

सुबह की शुरुआत घने कोहरे के साथ, तेजी से बदल रहे मौसम में सतर्क रहें, जरा सी लापरवाही पड़ेगी भारी

नए साल की आहट के बीच मौसम भी करवट ले रहा है। कई दिनों से आसमान पर बादल उमड़-घुमड़ रहे थे लेकिन मंगलवार को सुबह से ही आसमान धुंध व बादलों से घिरा दिखा। हल्के कोहरे से भी लोगों को परेशानी हुई। दिनभर सूरज के दर्शन नहीं हुए।

By Anil KushwahaEdited By: Published: Wed, 29 Dec 2021 07:43 AM (IST)Updated: Wed, 29 Dec 2021 07:46 AM (IST)
सुबह की शुरुआत घने कोहरे के साथ, तेजी से बदल रहे मौसम में सतर्क रहें, जरा सी लापरवाही पड़ेगी भारी
नए साल की आहट के बीच मौसम भी करवट ले रहा है।

अलीगढ़, जागरण संवाददाता।  नए साल की आहट के बीच मौसम भी करवट ले रहा है। कई दिनों से आसमान पर बादल उमड़-घुमड़ रहे थे, लेकिन मंगलवार को सुबह से ही आसमान धुंध व बादलों से घिरा दिखा। हल्के कोहरे से भी लोगों को परेशानी हुई। दिनभर सूरज के दर्शन नहीं हुए, वहीं शाम को बूंदाबांदी से वातावरण में ठंड और बढ़ गई। न्यूनतम तापमान में तो गिरावट नहीं आई, लेकिन अधिकतम तापमान पांच से छह डिग्री सेल्सियस तक गिर गया है। अधिकतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम सात डिग्री सेल्सियस रहा। यही हाल बुधवार को भी रहा। सुबह घने कोहरे से सड़कों पर चलना मुश्किल हो गया। साल के अंत में कोहरा गिरने से तमाम तरह के कयास भी लगाए जा रहे हैं। 

loksabha election banner

सुबह धुंध देखकर सहमे लोग, हवाएं चलने से ठंड का अहसास

बुधवार की सुबह आसमान पर धुंध देखकर लोग सहम गए। हल्की हवा चलने से कुछ ठंडक का एहसास हुआ। लोगों को सूरज निकलने का इंतजार रहा, लेकिन 11 बजे तक भी दर्शन नहीं हुई। लोग गरम कपड़े पहनकर रोजमर्रा के काम से बाहर निकले। हालांकि, बाहर ज्यादा ठिठुरन महसूस नहीं हुई। फिर भी जगह जगह अलाव जलते नजर आए। वहीं, कुछ गुलाबी ठंड का लुत्फ उठाते नजर आए। बाजारों में सबसे ज्यादा ग्राहक गर्म कपड़ों की दुकानों पर ही दिखाई दिए। अन्य दुकानदार ग्राहकों के इंतजार करते दिखे। मंगलवार की शाम करीब चार बजे बूंदाबांदी से वातावरण में ठंडक व गलन बढ़ गई। मौसम का मिजाज देख रैन बसेरों से दुबके निराश्रित भी सुबह देरी से बाहर निकले और शाम को जल्दी ही फिर लौट आए। बाजार जल्दी बंद होने लगे हैं। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, मौसम अभी बदलता रहेगा। अगले 24 घंटे के भीतर बारिश व ओलावृष्टि भी हो सकती है।

अपनी सेहत का रखें ख्‍याल

वरिष्ठ चिकित्सक डॉ एसपी सिंह ने बताया की यह मौसम काफी हेल्दी है। केवल बच्चों, बुजुर्गों व रोग ग्रस्त व्यक्तियों के लिए ही सावधानी बरतने की जरूरत है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.