Move to Jagran APP

हाथरस में पंचायत चुनाव की वोटिंग के दौरान प्रत्‍याशियों में मारपीट, बूथ पर कब्‍जे की कोशिश, पुलिस ने खदेड़ा

हाथरस में पंचायत चुनाव के दौरान गुरुवार को जमकर हंगामा हुआ। सहपऊ के गांव खोंडा में पोलिंग बूथ पर कब्जा करने को लेकर प्रधान पद प्रत्याशियों व समर्थकों में मारपीट हुई। जानकारी मिलने पर डीएम व एसपी के साथ प्रशासन के आला अधिकारी पुलिस बल के साथ पहुंच गए।

By Sandeep Kumar SaxenaEdited By: Published: Thu, 15 Apr 2021 07:34 PM (IST)Updated: Thu, 15 Apr 2021 07:34 PM (IST)
हाथरस में पंचायत चुनाव की वोटिंग के दौरान प्रत्‍याशियों में मारपीट, बूथ पर कब्‍जे की कोशिश, पुलिस ने खदेड़ा
​पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में भी ले लिया है।

हाथरस, जेएनएन। उत्‍तर प्रदेश के जनपद हाथरस में पंचायत चुनाव के दौरान गुरुवार को जमकर हंगामा हुआ। सहपऊ के गांव खोंडा में पोलिंग बूथ पर कब्जा करने को लेकर प्रधान पद प्रत्याशियों व समर्थकों में मारपीट हुई।जानकारी मिलने पर डीएम व एसपी के साथ प्रशासन के आला अधिकारी पुलिस बल के साथ पहुंच गए। पुलिस ने हल्का बल प्रयोग किया। दो बार हुई झड़पों में कई लोग घायल हुए हैं। पोलिंग समाप्त होने के बाद पोलिंग पार्टियों को पुनः घेरने की कोशिश की गई। अधिकारियों के पहुँचने पर मतदान कर्मियों को सुरक्षित निकाला गया। ​पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में भी ले लिया है।

loksabha election banner

पांच बजे तक 64.68 फीसद मतदान

हाथरस : गुरुवार को सुबह मतदाताओं में गजब का उत्साह रहा। तो दोपहर होते-होते मतदान केंद्रों पर गर्मी की वजह से मतदाताओं की संख्या में कमी देखने को मिली। तो शाम होते-होते एक बार फिर से पोलिंग बूथ गुलजार हो गए। पोलिंग बूथों पर पांच बजे लंबी-लंबी कतार मतदाताओं की लगी हुई थी। लोगों ने उत्साहपूर्वक मतदान पोलिंग बूथों पर जाकर किया। पांच बजे तक सातों ब्लाकों पर  तीन बजे तक सातों ब्लाकों में 64.68 फीसद मतदान हो गया। 

ब्लाक    मतदान फीसद

हसायन:      66.20

सिकंदराराऊ:   61.03

सादाबाद:     63.07

सहपऊ:      62.00

मुरसान:      66.59

सासनी:      67.55

हाथरस:      66.3


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.