Move to Jagran APP

प्रधान संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डाॅ लोकेश बोले, परशुराम के जीवन से सीखने की जरूरत

अखिल भारतीय प्रधान संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डा. लोकेश शर्मा ने कहा कि भगवान परशुराम जीवित देव हैं वो आज भी जीवित हैं जो भगवान विष्णु के छठे अवतार हैं। वह किसी एक समाज या व्यक्ति के आराध्य नहीं अपितु सर्वसमाज के देव हैं।

By Sandeep Kumar SaxenaEdited By: Published: Fri, 14 May 2021 04:07 PM (IST)Updated: Fri, 14 May 2021 04:07 PM (IST)
प्रधान संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डाॅ लोकेश बोले, परशुराम के जीवन से सीखने की जरूरत
परशुराम का जन्मोत्सव प्रधान संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के आवास पर मनाया गया।

अलीगढ़, जेएनएन। भगवान विष्णु के छठे अवतार भगवार परशुराम का जन्मोत्सव अखिल भारतीय प्रधान संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के आवास पर मनाया गया। इस दौरान कोरोना गाइड लाइन का पालन करते हुए कार्यक्रम हुआ। उपस्थिति जनों ने भगवान परशुराम के चित्र ओर मूर्ति पर माला पहना कर पूजा अर्चना की। इस दौरान कोरोना संक्रमण से मुक्ति दिलाए जाने की प्रार्थना भी की गई।

loksabha election banner

ऋषि जीवन से सीखने कीजरूरत 

अखिल भारतीय प्रधान संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डा. लोकेश शर्मा ने कहा कि भगवान परशुराम जीवित देव हैं वो आज भी जीवित हैं, जो भगवान विष्णु के छठे अवतार हैं। वह किसी एक समाज या व्यक्ति के आराध्य नहीं अपितु सर्वसमाज के देव हैं। हमें उनके ऋषि जीवन से बहुत कुछ सीखने को मिलता है। वो शास्त्र और शस्त्र दोनों में निपुणता में विश्वास रखते थे। भगवान परशुराम ने सदैव सत्य का साथ व सत्य के मार्ग पर चलने का आदर्श स्थापित किया। इस मौके पर परशुराम सेवा संस्थान के तहसील अध्यक्ष नितिन तिवारी, अखिल सूर्यवंशी एकता के प्रदेश अध्यक्ष नाहर सिंह सूर्यवंशी, कृष्णानंद शर्मा, अशोक शर्मा, रामअवतार शर्मा, दिनेशपाल बघेल, खजान सिंह, संजीव शर्मा ने भी अपने विचार व्यक्त किए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.