डॉ. कलाम ने दी सीख, लक्ष्य से भटकें नहीं
जासं अलीगढ़ भारत के पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम का जन्मदिन गुरुवार को शहर में
जासं, अलीगढ़ : भारत के पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम का जन्मदिन गुरुवार को शहर में कई स्थानों पर मनाया गया। लोगों ने डॉ. कलाम के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें नमन किया। उनके द्वारा देश सेवा में किए गए कार्य को याद किया।
रामबाग कॉलोनी में माडर्न कांवेंट इंटर कॉलेज में सह प्रबंधक यशपाल सिंह बंटी ने कहा कि डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम का पूरा जीवन सादगी से भरा था, उन्होंने देश के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया था। कार्यक्रम में अनिल बघेल, रिकू, अनिल वर्मा, मनीष बघेल आदि थे।
लक्ष्य तय करें : मॉडर्न उर्दू शिक्षा समिति की ओर से भुजपुरा स्थित एसके इंटर कॉलेज में डॉ. कलाम का जन्मदिन मनाया गया। समिति के प्रदेश महामंत्री बाबा फरीद आजाद ने कहा कि डॉ. कलाम के जीवन से हमें सीख मिलती है कि जिदगी में कितनी मुश्किलें क्यों न आएं, मगर लक्ष्य से पीछे नहीं हटना चाहिए। कार्यक्रम में मजहर उद्दीन, हसीन, मुस्तकीम आजाद, शानू, शैलेंद्र, विनोद, सुनील, दिलशाद आदि थे।
सच्चे देश भक्त थे : लाल बहादुर शास्त्री कन्या महाविद्यालय में राज सक्सेना ने कहा कि डॉ. कलाम सच्चे देशभक्त थे। डॉ. मीनाक्षी कुदेशिया, ज्योति, अनुज श्रीवास्तव आदि थीं।
मुश्किलों से न घबराएं : प्रतिष्ठा आइएएस एकेडमी के निदेशक डॉ. डीआर यादव ने कहा कि डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम का जीवन संघर्षों से भरा रहा, मगर वो मुश्किलों से कभी नहीं घबराए। हमें भी उनके जीवन से सीख लेनी चाहिए। अजय प्रताप, चंद्रमा यादव, शिवम, अमन, दिनेश सिंह ने भी डॉ. कलाम के चित्र पर पुष्प अर्पित किया।
चित्र पर पुष्प अर्पित : विजडम पब्लिक स्कूल में डॉ. कलाम के चित्र पर निदेशक अनूप गुप्ता व प्रधानाचार्य डॉ. निर्मल अग्रवाल ने माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। शिक्षक ललित शर्मा ने गीत की पेशकश दी। छात्रा प्रज्ञा ने डॉ. कलाम के जीवन परिचय के बारे में बताया। प्रधानाचार्य ने कहा कि डॉ. अब्दुल कलाम के जीवन का अनुसरण करने मात्र से ही व्यक्ति देश के लिए योगदान देने योग्य बन सकता है। इस दौरान नितिन अग्रवाल, प्रमोद कुमार गुप्ता आदि मौजूद रहे।