Aligarh Coronavirus News Update:संक्रमित होकर भी नहीं घबराए,आठ दिन में दी कोरोना को मात
हिम्मत और हौसले से बड़ी से बड़ी बीमारी को मात दी जा सकती है। संक्रमण की चपेट में आए सीडीओ अनुनय झा ने भी कोरोना वायरस को मात दी है।
अलीगढ़ जेएनएन:हिम्मत और हौसले से बड़ी से बड़ी बीमारी को मात दी जा सकती है। संक्रमण की चपेट में आए सीडीओ अनुनय झा ने भी कोरोना वायरस को मात दी है।सुबह से लेकर देर रात समीक्षा व मरीजों को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराने में लगे रहते हैं। अस्पतालों में निरीक्षण व आंकड़े तैयार करने में भी मेहनत करते हैं। डीएम के साथ भी बैठक करते हैं। विकास कार्यों पर भी ध्यान देते हैैं।
खुद को घर में ही कर लिया आइसोलेट
संक्रमण की रोकथाम में जुटे सीडीओ को बुखार आया तो जांच कराई। रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर खुद को घर में ही आइसोलेट कर लिया। आठ दिन में कोरोना खत्म हो गया। इसके बाद 14 दिन का क्वारंटाइन पूरा किया। बीच-बीच में अफसरों से फोन पर बातचीत कर कामकाज का जायजा लेते रहे। अब फिर से ड्यूटी पर लौटकर जिम्मेदारी निभानी शुरू कर दी है। आइएएस अधिकारी अनुनय झा शुरुआत से ही कोरोना के खिलाफ जंग में पूरे जोश के साथ काम कर रहे हैं। सुबह से लेकर देर रात समीक्षा व मरीजों को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराने में लगे रहते हैं। अस्पतालों में निरीक्षण व आंकड़े तैयार करने में भी मेहनत करते हैं। डीएम के साथ भी बैठक करते हैं। विकास कार्यों पर भी ध्यान देते हैैं।