Move to Jagran APP

अलीगढ़ में बैरिकेडिग पर रोका तो भड़के सपा जिलाध्यक्ष

जफर आलम के साथ नामांकन करने जा रहे प्रस्तावकों को भी पुलिस ने टोका।

By JagranEdited By: Published: Tue, 18 Jan 2022 09:08 PM (IST)Updated: Tue, 18 Jan 2022 09:08 PM (IST)
अलीगढ़ में बैरिकेडिग पर रोका तो भड़के सपा जिलाध्यक्ष
अलीगढ़ में बैरिकेडिग पर रोका तो भड़के सपा जिलाध्यक्ष

जासं, अलीगढ़ : नामांकन करने कलक्ट्रेट जा रहे शहर सीट से सपा प्रत्याशी जफर आलम को तस्वीर चौराहे पर रोकने पर सपाइयों की पुलिस से नोकझोंक हो गई। पुलिस अधिकारियों को दो से अधिक प्रस्तावकों पर आपत्ति थी। बाद में दो गाड़ियों को जाने दिया। कुछ देर बाद पहुंचे सपा जिलाध्यक्ष गिरीश यादव को चौराहे पर बैरिकेडिग से आगे बढ़ने नहीं दिया। इस पर वे भड़क गए। बोले, सपा सरकार आई तो देख लेंगे। फिर कहा कि कल देखेंगे कि भाजपा प्रत्याशियों के साथ कितने नेताओं को अंदर जाने देते हो।

loksabha election banner

मंगलवार दोपहर एक बजे सपा प्रत्याशी पूर्व विधायक जफर आलम मुख्य प्रस्तावक महानगर महासचिव मनोज यादव, अध्यक्ष अब्दुल हमीद घोसी और उपाध्यक्ष उमेश श्रीवास्तव के साथ अपने कार्यालय से नामांकन के लिए निकले। तस्वीर महल चौराहे पर पुलिस ने इन्हें रोक लिया। मनोज यादव ने बताया कि पुलिस अधिकारी प्रत्याशी के साथ दो से अधिक प्रस्ताव जाने नहीं दे रहे थे। कार चालक को भी अनुमति नहीं दी। इसको लेकर नोकझोंक हुई थी। फिर एक गाड़ी से जफर आलम और उमेश श्रीवास्तव गए, दूसरी से उनके साथ अब्दुल हमीद, पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक यादव कलक्ट्रेट पहुंचे। नामांकन दाखिल करने के दौरान दो ही प्रस्ताव थे। बाकी बाहर ही रहे। जिलाध्यक्ष ने कहा कि प्रशासन की यह मनमानी है, उन्हें चौराहे पर ही रोक लिया। बुधवार को जब भाजपा प्रत्याशी नामांकन करने आएंगे, तब देखा जाएगा कि कितने नेता उनके साथ जाते हैं।

........

21 सदस्यीय समन्वय समिति गठित

जासं, अलीगढ़ : सपा महानगर इकाई ने शहर विधानसभा क्षेत्र में 21 सदस्यीय समंवय समिति का गठन किया है। इसमें दो संयोजक और 19 सह संयोजक नियुक्त किए गए हैं। ये समिति प्रकोष्ठों के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं का सहयोगी दलों से समंवय स्थापित करेगी।

महानगर अध्यक्ष अब्दुल हमीद घोसी व महासचिव मनोज यादव की अध्यक्षता में बनी समिति में पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक यादव व राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य विनोद सविता संयोजक, प्रशांत वाल्मीकि, सगीर एमएस, सनी सारस्वत, विजय प्रजापति, पप्पू प्रधान, बादशाह खां, जफर अख्तर अंसारी, केएम गुप्ता, ऋषि वाल्मीकि, राजेश माहौर, शाकिर अंसारी, हफीज अब्बासी, सुशील राठौर, शहजाद अल्वी, ललित कांत, राजेश खन्ना, तरुण चौहान, कालीचरण व अतीत अग्रवाल को सह संयोजक को बनाया गया है। महासचिव ने बताया कि चुनाव के दौरान आने वाली समस्याओं का समिति निराकरण करेगी। प्रचार-प्रसार की रूपरेखा निर्धारित कर कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन भी करेगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.