जनपद स्तरीय खेल प्रतियोगिता : प्रतियोगिताओं से आता है प्रतिभाओं में निखार Aligarh News
सांसद राजवीर दिलेर ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। सिर्फ उन्हें सही मार्गदर्शन की आवश्यकता है। प्रतियोगिताओं के आयोजन से प्रतिभाओं की प्रतिभा में निखार आता है और उन्हें आगे बढऩे का मौका मिलता है।
अलीगढ़, जेएनएन। इगलास नगर के अलीगढ़ मार्ग स्थित किशनजी मैरिज होम में यूथ स्पोट्र्स डवलपमैंट एकेडमी के तत्वाधान में जनपद स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिसमें वॉलीबॉल, कबड्डी, लंबी कूद, बेडमिंटन, चेस, कुश्ती प्रतियोगिता हुई। प्रतियोगिता में दूर-दराज से आए खिलाडिय़ों ने अपना हुनर दिखाया।
हाथरस के सांसद ने किया शुभरभ
प्रतियोगिता का शुभारंभ हाथरस सांसद राजवीर दिलेर ने फीता काटकर किया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। सिर्फ उन्हें सही मार्गदर्शन की आवश्यकता है। प्रतियोगिताओं के आयोजन से प्रतिभाओं की प्रतिभा में निखार आता है और उन्हें आगे बढऩे का मौका मिलता है। आयोजक व संस्था के अध्यक्ष वीर बहादुर सिंह व सचिव सौरभ चौधरी ने बताया कि प्रतियोगिता में स्थान पाने वाली टीम व खिलाडिय़ों को संस्था की ओर से प्रदेश स्तर पर खेलने का मौका दिया जाएगा।
खिलाड़यों को किया सम्मानित
वॉलीबॉल में मथुरा की टीम। कबड्डी में मेरठ की टीम। लंबी कूद में निशांत, करन चौधरी, भोला। बेडमिंटन में अमित, मोहित, प्रशांत, दिप्ती। चेस में विवेक व हिमांशु। कुश्ती में यतेंद्र, जयंत, सतेंद्र, अनिरु द्ध, लक्ष्मण प्रसाद विजयी रहे। आयोजकों द्वारा सभी विजयी खिलाडिय़ों को प्रमाण पत्र व प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। निर्णायक मंडल में आशुतोष रघुवंशी, तरितपाल, भोला सिंह, अंकुर वशिष्ठ, रफतार पहलवान निर्णायक की भूमिका में रहे। इस मौके पर ज्ञानू शर्मा, डॉ. रोहित चौधरी, बल्लभ चौधरी, विवेक कुमार, नरेंद्र चौधरी, पुष्पेंद्र चौधरी, अरविंद चौधरी, शैलेंद्र चौधरी, अजय, लोकेश, विकास कुमार आदि थे।