Move to Jagran APP

Nephew Murdered Uncle and Tau: दो साल से चल रहा था चारों भाइयों में विवाद Hathras News

हाथरस के सादाबाद गांव छावा की नगरिया में भाइयों के बीच विवाद दो साल से चल रहा था। इसका मुख्य कारण है कि गांव का परिक्रमा मार्ग। इसी मार्ग से खेत का रास्ता जोडऩे को लेकर इन भाइयों में विवाद था।

By Sandeep SaxenaEdited By: Published: Sat, 17 Oct 2020 09:03 PM (IST)Updated: Sat, 17 Oct 2020 09:03 PM (IST)
Nephew Murdered Uncle and Tau: दो साल से चल रहा था चारों भाइयों में विवाद Hathras News
खेत का रास्ता जोडऩे को लेकर भाइयों के बीच विवाद दो साल से था।

हाथरस, जेएनएन। हाथरस के सादाबाद गांव छावा की नगरिया में भाइयों के बीच विवाद दो साल से चल रहा था। इसका मुख्य कारण है कि गांव का परिक्रमा मार्ग। इसी मार्ग से खेत का रास्ता जोडऩे को लेकर इन भाइयों में विवाद था।

loksabha election banner

यह था विवाद

फाल सिंह सबसे बड़े थे, जो गांव में रहकर खेती-बाड़ी संभालते थे। अजयपाल दूसरे नंबर के है जो नेवी में थे, लेकिन 20 वर्ष पहले नौकरी छोड़कर चले आए। तीसरा भाई सत्यपाल प्रधान हैं। चौथे भाई हमवीर सिंह दो वर्ष पूर्व आर्मी से सेवानिवृत्त हुए थे। फाल सिंह का एक बेटा पुलिस में है, जबकि अजयपाल का बेटा नेवी में है। अब भरा पूरा परिवार बिखर गया। दोहरे हत्याकांड की जानकारी पर जिला पंचायत सदस्य रामेश्वर उपाध्याय एवं  बनी सिंह बघेल बागला अस्पताल पहुंचे। स्वजन को सांत्वना दी। भाजपा नेत्री प्रीति चौधरी गांव में पहुंची थीं। 

आरोपितों पर त्वरित कार्रवाई हो : रामवीर 

सादाबाद : विधायक रामवीर उपाध्याय ने पुलिस अफसरों से आरोपितों के खिलाफ कड़ी और त्वरित कार्रवाई के लिए कहा है। उन्होंने कहा सादाबाद क्षेत्र में 24 घंटे में जमीन की खातिर परिवार के लोगों को ही मारने की दो घटनाएं हो चुकी हैं। उन्होंने दुख जताते हुए लोगों से अपील की है कि वे संयम न खोएं। परिवार को महत्व दें। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.