Move to Jagran APP

अस्पताल के आइसीयू में भर्ती महिला से दुष्कर्म, पुलिस के पहुंचने पर मची खलबली Hathras News

मथुरा रोड स्थित एक निजी हॉस्पिटल में भर्ती महिला के साथ दुष्कर्म का आरोप लगने से खलबली मची रही। आरोप है कि अस्पताल की आइसीयू में महिला के उपचार के दौरान कर्मचारियों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस के पहुंचने पर अस्‍पताल में खलबली मच गई।

By Sandeep SaxenaEdited By: Published: Fri, 25 Sep 2020 06:10 AM (IST)Updated: Fri, 25 Sep 2020 11:00 AM (IST)
अस्पताल के आइसीयू में भर्ती महिला से दुष्कर्म, पुलिस के पहुंचने पर मची खलबली  Hathras News
हाथरस के एक निजी अस्‍पताल में भर्ती महिला के साथ दुष्कर्म का आरोप है ।

हाथरस जेएनएन : मथुरा रोड स्थित एक निजी हॉस्पिटल में भर्ती महिला के साथ दुष्कर्म का आरोप लगने से खलबली मची रही। आरोप है कि अस्पताल की आइसीयू में महिला के उपचार के दौरान कर्मचारियों ने सामूहिक दुष्कर्म किया है।  महिला के पति ने अस्पताल प्रशासन से इस संबंध में वार्ता की तो अस्पताल प्रशासन ने महिला को आनन-फानन रेफर कर दिया। अस्‍पताल प्रशासन घटना को छिपाने में लगा हुआ है। अस्पताल प्रशासन ने  ऐसी किसी घटना से इन्कार किया है।महिला की हालत खराब होने पर पति इलाज के लिए आगरा किसी निजी अस्‍पताल में ले गए हैं। सूचना पर पुलिस ने अस्पताल में जाकर छानबीन की। 

loksabha election banner

कर्मचारियों पर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप

आगरा रोड स्थित एक गांव की 45 वर्षीय महिला को 21 सितंबर को मथुरा रोड स्थित एक निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। गुरुवार को यह अफवाह फैली कि अस्पताल की आइसीयू में महिला के उपचार के दौरान कर्मचारियों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। यह भी कहा गया कि महिला के पति ने अस्पताल प्रशासन से इस संबंध में वार्ता की तो अस्पताल प्रशासन ने महिला को आनन-फानन रेफर कर दिया। सूचना पर पुलिस ने अस्पताल में जाकर छानबीन की। 

महिला के प्लेट्जलेटस काफी कम थे

एसएचओ हाथरस गेट ने बताया कि एसएसआइ ने अस्पताल में जाकर जानकारी की तो महिला के साथ उसके स्वजन छुट्टी कराकर जा चुके थे। फोन पर वार्ता की तो उन्होंने ऐसी किसी घटना से इन्कार कर दिया। वहीं अस्पताल प्रबंधक का कहना है कि ऐसी कोई घटना उनके यहां नहीं हुई है। महिला के प्लेट्जलेटस काफी कम थे। परिवारीजनों ने तीन दिन यहां भर्ती रखा। फायदा न होने की बात कहकर वे उसकी छुट्टी कराकर ले गए। उन्होंने दुष्कर्म जैसी कोई बात कही ही नहीं है। किसी ने वैसे ही अफवाह उड़ा दी है। वैसे भी उनके यहां सीसीटीवी कैमरे लगे हैैं, पुलिस उनकी पड़ताल कर सकती है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.