breaking : तीन मंजिला इमारत से देवरानी ने जेठानी को फेंका
देवरानी ने जेठानी को तीन मंजिला इमारत से नीचे फेंक दिया। गंभीर अवस्था मे स्वजन महिला को उपचार के लिए अलीगढ़ ले गए।
By Parul RawatEdited By: Published: Mon, 27 Jul 2020 12:22 PM (IST)Updated: Mon, 27 Jul 2020 12:22 PM (IST)
अलीगढ़, [जेएनएन]। गंगीरी क्षेत्र के गांव हुसैनपुर देहमाफी में बच्चों के विवाद को लेकर देवरानी ने जेठानी को तीन मंजिला इमारत से नीचे फेंक दिया। गंभीर अवस्था मे स्वजन महिला को उपचार के लिए अलीगढ़ ले गए।
थाना क्षेत्र के गांव हुसैनपुर देहमाफी निवासी महेश कुशवाह की पत्नी पूजा का अपनी जिठानी गुड़िया पत्नी अनेक सिंह से बच्चों के विवाद को लेकर कहासुनी हो गई थी। जिसके बाद पूजा ने गुस्से में आकर अपनी जिठानी को उठाकर तीन मंजिला इमारत से नीचे फेंक दिया। जिससे गुड़िया गंभीर रूप से घायल हो गई। स्वजन महिला को उपचार के लिए अलीगढ़ ले गए।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें