Move to Jagran APP

UP Election 2022 : उप मुख्‍यमंत्री दिनेश शर्मा ने कहा, अलीगढ़ की पहचान अब डिफेंस कारीडोर से है, कट्टे से नहीं

UP Vidhan Sabha Election 2022 उत्‍तर प्रदेश के डिप्‍टी सीएम डा दिनेश शर्मा ने कहा है कि अलीगढ़ में अब डिफेंस कारीडोर राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय बन रहा है। कट्टे से अब अलीगढ़ बाहर निकल चुका है। यह सब डबल इंजन की मोदी व योगी की बदौलत है।

By Sandeep Kumar SaxenaEdited By: Published: Fri, 28 Jan 2022 05:00 PM (IST)Updated: Fri, 28 Jan 2022 05:00 PM (IST)
UP Election 2022 : उप मुख्‍यमंत्री दिनेश शर्मा ने कहा, अलीगढ़ की पहचान अब डिफेंस कारीडोर से है, कट्टे से नहीं
उप मुख्यमंत्री डाक्टर दिनेश शर्मा ने यूपी में का बा का जवाब दिया।

अलीगढ़, जागरण संवाददाता। UP Vidhan Sabha Election 2022 उप मुख्यमंत्री डाक्टर दिनेश शर्मा ने यूपी में का बा का जवाब दिया। उन्होंने कहा कि यूपी में बाबा बा। यूपी में बाबा अपराधियों के लिए काल बा। वही, बाबा जो माफिया पर बुलडोजर चलवाने का काम करते हैं। जिन्होंने प्रदेश में अराजकता को खत्म किया। उन्होंने कहा कि अलीगढ़ कभी ताले के रूप में जाना जाता था, मगर पिछली सरकारों में यहां कट्टे पकड़े जाते थे। सीएम योगी ने पांच साल में सूरत बदल दी। यहां विकास की तमाम योजनाएं हैं। डाक्टर दिनेश शर्मा अतरौली में प्रभावी मतदाता संवाद कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि डिफेंस कारीडोर, राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय बन रहा है। कट्टे से अब अलीगढ़ बाहर निकल चुका है। 

loksabha election banner

यूपी में अपराधियों के लिए काल बा

अतरौली के सरस्वती विद्या मंदिर में उप मुख्यमंत्री डाक्टर दिनेश शर्मा ने संवाद कार्यक्रम को भावनात्मक मोड़ दिया। उन्होंने कहा कि बाबूजी कल्याण सिंह के जन्मदिन पर उनसे मिलने जाते थे। वो, मुझे बेटे की तरह मिठाई खिलाते थे। मुझे दुख हो रहा है कि वो अब नहीं है। मुझे बाबूजी बेटे जैसा प्यार दिया करते थे। पिछली बार मैं जन्मदिन पर मिलने गया था तो उन्होंने कहा मेरी टोपी ले आओ। वो, विशेष गर्व पर पहनते थे। फिर, बाबूजी ने कहा की मेरे सिर से टोपी नाती संदीप सिंह के सिर पर पहना दो। मुझे महसूस हुआ कि बाबूजी ने उतराधिकारी की घोषणा कर दी। यह देख मैं भावुक हो गया। बाबूजी का कण कण अतरौली के लिए था। इसलिए अतरौली से विशेष लगाव था। अलीगढ़ का ताला टूट नहीं सकता है। उप मुख्य मंत्री ने कहा कि एक गाना कुछ दिन पहले सुना, यूपी में का बा, अरे, यूपी में बाबा बा, अपराधियों के लिए काल बा। इसलिए अपराधी छोड़ चले गए। अलीगढ़ एक्सपोर्ट के लिए जाना जाता था मगर पकड़े गए लोगों के संबंध कश्मीर से निकलता था। यहां का अमन चैन खतरे में था। मगर, 2017 में प्रदेश में सरकार बनी तो सूरत बदल गई। नोएडा इलेक्ट्रानिक हब बन गया। जेवर अंतराष्ट्रीय हवाई अड्डा बन रहा है। पहले सड़कों पर गड्डे रहते थे। मगर अब हम विकास में मुंबई पीछे छोड़ रहे हैं। पहले मेरठ से दिल्ली जाने में तीन घंटे लगता था। चार घंटे जाम में लगते थे। सड़क के हालत इस प्रकार से थे। अब आराम से दिल्ली पहुंच जाते हैं। अलीगढ़ की बहुत चीजे प्रसिद्ध है। यहां के राजा महेंद्र प्रताप सिंह अफगानिस्तान में सरकार बनाई थी।

जाट राजा ने अंग्रेजों के खिलाफ की थी सेेना तैयार

जाट राजा ने अंग्रेजों के खिलाफ सेना तैयार की थी। उनका आजादी की लड़ाई में महान योगदान था। शिक्षा के क्षेत्र में उन्होंने एएमयू को जमीन दान में दे दी।जिन्ना ने देश का बंटवारा करवाया। मगर, उसकी तस्वीर है, राजा का नाम एएमयू में क्यों नहीं होता। पीएम यहां आए थे। राजा साहब के नाम से विश्व विद्यालय नींव रखी। विश्व विद्यालय शिक्षा के साथ रोजगार भी देगा। यहां डिफेंस कारीडोर में हथियार बनेगा। मगर, पहले क्या होता था। यहां दंगों में छापा मारकर कट्टे पकड़े गए थे। ताला के नाम से अलीगढ़ का नाम था, मगर तमंचे बनाने से पहचान हो रही थी। जाति, क्षेत्र, और परिवारवाद का उन्माद फैलाने का काम किया गया। भारत की संस्कृति का पहचान बनाने वाले से घृणा क्यों करते हो? पीएम पवित्र नदी में डुबकी लगाकर जल से आचमन कर रहे हैं। क्या कसूर किया। पार्टी के एक नेता ने रामभक्तों पर गोली चलवा दिया। गंगा में डुबकी लगाना सांस्कृतिक अनुरूप नहीं हैं। मगर, पीछले चुनाव में हत्यारा, मौत के सौदागर बोला गया। मगर, पीएम ने जवाब नहीं दिया। यूपी की जनता ने इसका जवाब दिया। अबकी फिर करारा जवाब दीजिए। मतदान हमारा अधिकार है, इसके माध्यम बदला लेने का अवसर है। हमने बिजली, सड़क, पानी, शौचालय, आवास आदि का काम किया। हमने शिक्षा क्षेत्र में काम किया। संदीप सिंह सोने पर सुहागा है, उनकी गरिमा है। दुनिया देखा है, अब क्षेत्र में विकास कर रहे हैं। एक भी गलती नहीं देना चाहिए। विपक्ष की खाट खड़ी हो रही है। गांवों में जा रहे हैं, अब कुछ सुनने को तैयार हैं। दक्षिणा लेने वाले हैं ब्राह्मण हूं, शिक्षक भी हूं। इसलिए दक्षिणा मांग रहा हूं। 51 रुपए नहीं एक लाख एक हजार एक दक्षिणा चाहिए। यानी इतने वोट से संदीप सिंह की जीत होनी चाहिए। डाक्टर दिनेश ने कहा की सपा, बसपा, माकपा, इधर, उधर का सभी मिल गए हैं। सभी का एक उद्देश्य मोदी और योगी ना आ जाएं। इन्हें हमें ध्वस्त करना है। पहले दिल्ली से इमाम साहब बोलने आ जाते थे। समाज के लोग बोलने आ जाते थे।

भाजपा प्रत्‍याशी के लिए मांगे वोट 

समाज को बांटने का काम करते थे। विकास की सुगंध है, हमें बंटना नहीं है। अयोध्या में दीपों उत्सव भव्य होता है। क्या बहनजी राहुल, अखिलेश करेंगे। हिंदू मुसलमान न करो। सपा, बसपा, कांग्रेस के सर्वोच्च नेता राम लला दर्शन करने नहीं गए। हिंदू मुसलमान दोनों को सम्मान दिया। सुप्रीम कोर्ट का निर्णय है। हमने तारीख बताई है। विकास की योजना सभी के लिए चली है। 80 हमारा, 20 में भी बंटवारा है। हमने भेदभाव नहीं किया। अपराधी की जाति नहीं पूछी है। माफिया के अवैध कब्जों पर योगी जी का बुलडोजर चलाया। अलीगढ़ के नकल रुक गई तो रुक जाएगी। हमने करके दिखाया। परिणाम निकला नकलविहीन परीक्षा हुई। हरदोई के बहुत लोगों ने स्वागत किया। पूरे प्रदेश में स्वास्थ्य पर काम किया। भैया ने तो टीके का बहिष्कार किया। बोले असरदार है। मोदी की वैक्सीन मत लगवाना। कार्यकर्ताओ से अपील कर दी। अब स्वयं इनके लोग लगवा रहे हैं। एसा करारा जवाब दो कि 10 मार्च को सपा समाप्त हो जाए। अलीगढ़ के लोग दक्षिणा में वोट दें। ये कल्याण सिंह की जीत होगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.