शहर के सहार देहली रेजीडेंसी ड्रीम्स में लगते हैैं सपनों को पंख Aliagarh news
एटा बाइपास स्थित अपार्टमेंट के फेज दो में हैं 80 फ्लैट सभी में रहते हैैं परिवार।
अलीगढ़ [जेएनएन] एटा बाइपास स्थित सहार देहली रेजीडेंसी ड्रीम्स के फेज-दो में 80 फ्लैैट हैं। इनमें ज्यादातर शिक्षक रहते हैं। बहुमंजिला इस अपार्टमेंट में तमाम सुविधाएं हैं। यह शहर के एक्सटेंशन क्षेत्र में है।
सहार देहली रेजीडेंसी ड्रीम्स वेलफेयर सोसाइटी समय समय पर आयोजन करती है। दीपावली पर सामूहिक दीप प्रज्वलन व गोवर्धन पूजा होती है। महिलाएं करवा चौथ पर एक साथ पूजा होती है। नवरात्र में माता की चौकी सजती है। हरियाली तीज पर झूला पड़ता है।
गुरुजी की बरसती है कृपा
अपार्टमेंट में कई शिक्षक रहते हैं। इनमें गोरखपुर से आए महेंद्र सिंह, योगेंद्र यादव भी हैं। वे बच्चों को होमवर्क व परीक्षाओं की तैयारियों के प्रति सजग करते रहते हैं।
सेल्स मैनेजर का आशियान
इसमें बोरोलीन के क्षेत्रीय सेल्स मैनेजर मनोज दास गुप्ता भी परिवार के साथ रहते हैं। वे बेंगलुरु के मूल निवासी हैं। उन्हें यहां की परंपराएं प्रभावित करती हैं।
डांसर रोहित के सभी दीवाने
राहुल शर्मा के पुत्र रोहित शर्मा के डांस के सभी दीवाने हैं। हेरिटेज इंटरनेशनल स्कूल में पांचवीं के छात्र रोहित टीवी चैनलों के लाइव डांस शो की तैयारी कर रहे हैं। उन्होंने कई पुरस्कार भी जीते हैं।
सफल कारोबारी रितु शर्मा
यहां रहने वाली रितु शर्मा सफल कारोबारी हैं। इनका विदा कलेक्शन के नाम से प्रतिष्ठान है। यह बुटीक सेंटर की तरह है। पति इंश्योरेंस कंपनी में आफिसर हैं। वे कहती हैं कि महिलाओं को भी कामकाज करना चाहिए, तभी महंगाई में बच्चों को अच्छी सुविधाएं दे सकती हैैं।
नेशनल हॉर्स राइडर वर्तिका
अपार्टमेंट में नेशनल हॉर्स राइडर वर्तिका गौतम भी मां के साथ रहती हैैं। थ्री डॉटस स्कूल की इस छात्रा का शुरू से ही खेलों के प्रति आकर्षण रहा है। दो साल से वे गेलोप क्लब में प्रशिक्षण ले रही हैं। 23 मार्च को दिल्ली में होने वाले आर्मी हॉर्स शो वे अपने हुनर का प्रदर्शन करेंगी।
साधना का ऑनलाइन बिजनेस
साधना सिंह महिलाओं के लिए आदर्श हैं। वे ऑनलाइन सेलिंग का बिजनेस करती हैं। कानपुर की रहने वाली साधना का कहना है कि घर संभालने के साथ यह काम भी करती हैं। ब्रज की संस्कृति उनकी समझ में आ रही है।
अपार्टमेंट के बाल डीएम
राहुल शर्मा के पुत्र अरनव शर्मा अपार्टमेंट के बाल डीएम हैं। शांतिनिकेतन स्कूल में दूसरी कक्षा के छात्र अरनव पढ़ाई के बाद क्या बनेंगे पूछने पर कहते हैैं डीएम। वह कहते हैं कि डीएम बनें, इसलिए स्कूल जाते हैं।