Move to Jagran APP

अलीगढ़ में धनतेरस के साथ दीपोत्सव शुरू, बाजारों में रौनक

भगवान धनवंतरि की पूजा के साथ दीपावली महापर्व प्रारंभ हो गया। इससे बाजारों में रौनक है। बाजारों के अलावा दुकानों और घरों को सजाया गया है। गुरुवार को अनेक लोगों ने धनतेरस का पूजन किया। हालांकि अधिकांश लोग शुक्रवार को धनतेरस पूजन के साथ ही छोटी दीपावली मनाएंगे।

By Mukesh ChaturvediEdited By: Published: Fri, 13 Nov 2020 09:14 AM (IST)Updated: Fri, 13 Nov 2020 09:14 AM (IST)
अलीगढ़ में धनतेरस के साथ दीपोत्सव शुरू, बाजारों में रौनक
दीपावली के चलते बाजारों में रौनक है। जमकर खरीदारी हो रही है।

अलीगढ़, जेएनएन। भगवान धनवंतरि की पूजा के साथ  दीपावली महापर्व प्रारंभ हो गया। इससे बाजारों में रौनक है। बाजारों के अलावा दुकानों और घरों को सजाया गया है। गुरुवार को अनेक लोगों ने धनतेरस का पूजन किया। हालांकि, अधिकांश लोग शुक्रवार को धनतेरस पूजन के साथ ही छोटी दीपावली मनाएंगे। 14 को बड़ी दीपावली, 15 को गोवर्धन पूजा और 16 को भैया दूज धार्मिक उल्लास और परंपरागत तरीके से मनाया जाएगा।

loksabha election banner

धनतेरस गुरुवार को शाम 5.28  प्रारंभ हो गई। इसलिए तमाम लोगों ने खरीदारी शुरू कर दी। आचार्यों के अनुसार शुभ मुहुर्त और पूजन शुक्रवार को रहेगा। उदया तिथि शुक्रवार को मिल रही है। मगर, परंपरागत तरीके से मनाते आ रहे लोगों ने गुरुवार शाम को पूजन किया। पूजन के लिए झाड़ू खरीदी। ज्वेलरी, बर्तन, चांदी के सिक्के आदि खरीदे। घर में भगवान धनवंतरि, कुबेर व महालक्ष्मी का पूजन कर आरती की। मिट्टी के पांच दीये जलाए। भगवान से सुख-समृद्धि और स्वास्थ्य की कामना की। कुछ सामाजिक संगठनों ने भी धनवंतरि भगवान की पूजा की। इसके साथ ही दीपावली का महापर्व प्रारंभ हो गया।  ब्रज में भैया दूज बड़े ही उल्लास के साथ मनाया जाता है।

ढाई कुंतल से सजेंगे गोवर्धन बाबा

ब्रज में गोवर्धन पूजन बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। शहर में अभी से तैयारियां शुरू हो गई हैं। नगला मसानी स्थित पंचायती गोशाला में ढाई कुंतल गोबर से गोवर्धन बनाए जाएंगे। गोभक्त कृष्णा गुप्ता ने बताया कि यहां पूरे शहर से गोवर्धन पूजा में शामिल होने के लिए लोग आते हैं। विशाल गोवर्धन की परिक्रमा सुबह से ही प्रारंभ हो जाती है। गऊ माता की लोग पूजा करते हैं। हरा चारा खिलाते हैं। फिर भजन-कीर्तन होगा। कढ़ी और चावल का प्रसाद बांटा जाएगा। श्री वाष्र्णेय मंदिर के प्रवक्ता भुवनेश आधुनिक ने बताया कि मंदिर में भी विधि-विधान से गोवर्धन पूजा की जाएगी। विशाल गोवर्धन बनाए जाएंगे। अन्नकूट का प्रसाद बांटा जाएगा। सुरेंद्र नगर स्थित चेतन आश्रम में भी विशाल गोर्वधन का पूजन होगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.