तंगी का अंधेरा छांट सफलता के आसमां में चमका अलीगढ़ का चंद्रय
दुर्गेश कॉलोनी निवासी 10 वर्षीय चंद्रय सिंह चौधरी आर्थिक तंगी के अंधकार को मिटाकर सफलता के आसमान में चमक रहा है। छोटी सी उम्र में चार खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर काबिलियत का लोहा मनवा रहा है।
अलीगढ़ (गौरव दुबे)। दुर्गेश कॉलोनी निवासी 10 वर्षीय चंद्रय सिंह चौधरी आर्थिक तंगी के अंधकार को मिटाकर सफलता के आसमान में चमक रहा है। छोटी सी उम्र में चार खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर काबिलियत का लोहा मनवा रहा है। 2017 में गुरुग्राम (हरियाणा) में हुई ऑल इंडिया रियल गोल्ड स्केटिंग चैंपियनशिप में उसने रजत पदक जीता। 2018 में बड़ोदरा में अंडर-11 वर्ग में 10वीं मिनी रोलबॉल नेशनल चैंपियनशिप में भाग लिया। मॉडर्न कांवेंट इंटर कॉलेज की कक्षा छह में पढ़ रहे चंद्रय सिंह के पिता तेजेंद्र सिंह चौधरी गैस एजेंसी में कंप्यूटर ऑपरेटर हैं।
बमुश्किल दिला पाए थे स्केटिंग किट
पिता तेजेंद्र सिंह चौधरी बताते हैं कि बेटे को बमुश्किल व्यवस्था कर स्केटिंग किट दिला पाए थे। बेटी पूर्वा सिंह को भी पढ़ा रहे हैं। वो कक्षा नौ में पढ़ती है। चंद्रय स्केटिंग के साथ ताइक्वांडो, तैराकी व शूटिंग में भी महारथ रखता है। 2016 में उसने पैरों में स्केट्स पहनकर खेल की शुरुआत की।
चंद्रय की उपलब्धियां
स्केटिंग
2017 में स्टेट माध्यमिक विद्यालयी स्केटिंग प्रतियोगिता में कांस्य पदक।
2017 में गुरुग्राम में ऑल इंडिया नेशनल चैंपियनशिप में रजत पदक।
2017 में जिला रोलर स्केटिंग में रजत पदक।
2018 में स्टेट माध्यमिक विद्यालयी स्केटिंग प्रतियोगिता में रजत पदक।
2018 में जिलास्तरीय रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक।
2018 में मेरठ में सब जूनियर स्टेट रोलबॉल में प्रतिभाग।
2018 में गुजरात में मिनी रोलबॉल नेशनल चैंपियनशिप में प्रतिभाग।
ताइक्वांडो
2017 में जिलास्तरीय ताइक्वांडो में एक स्वर्ण, एक कांस्य पदक।
2018 में जिलास्तरीय ताइक्वांडो में एक रजत व एक कांस्य पदक।
2018 में लखनऊ में स्टेट ताइक्वांडो चैंपियनशिप के लिए चयन।
स्विमिंग
2017 में गाजियाबाद में 400 मीटर फ्री स्टाइल स्टेट स्विमिंग में चौथा स्थान। (सबसे कम उम्र का तैराक)
2018 में जिलास्तरीय इंटर हॉल तैराकी प्रतियोगिता में चौथा स्थान।
शूटिंग
2018 में अहमदाबाद में नेशनल इंटर स्कूल शूटिंग चैंपियनशिप में चयन।
2018 में यूपी स्टेट इंटरस्कूल चैंपियनशिप में मेरठ में प्रतिभाग।
2018 में स्टेट माध्यमिक विद्यालयी शूटिंग प्रतियोगिता में प्रतिभाग।
2018 में 2019 की 41वीं स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप के लिए चयन।