Move to Jagran APP

अलीगढ़ में डेंगू की रोकथाम के लिए जनता को जागरुक भी कर रहे निगम कर्मी Aligarh news

नगर निगम द्वारा संचारी रोगों की रोकथाम व स्वच्छ भारत मिशन के उद्देश्यों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए विकास दीपाेत्सव में जागरूकता गोष्ठी आयोजित की गई। इसकी अध्यक्षता विशिष्ठ अतिथि पार्षद रजनी पिंकी देवकुमार व अपर नगर आयुक्त अरुण कुमार गुप्त ने की।

By Anil KushwahaEdited By: Published: Mon, 01 Nov 2021 05:23 PM (IST)Updated: Mon, 01 Nov 2021 05:23 PM (IST)
अलीगढ़ में डेंगू की रोकथाम के लिए जनता को जागरुक भी कर रहे निगम कर्मी Aligarh news
शहर में पांव पसार रहे डेंगू की रोकथाम के लिए नगर निगम की टीमें भी जुटी हुई हैं।

अलीगढ़, जागरण संवाददाता। शहर में पांव पसार रहे डेंगू की रोकथाम के लिए नगर निगम की टीमें भी जुटी हुई हैं। फागिंग, एंटी लार्वा दवा के छिड़काव के साथ घर-घर जाकर लोगों को इसके प्रति जागरूक भी किया जा रहा है। जवाहर भवन में आयोजित दीपावली मेला-विकास दीपात्सव में निगम अधिकारियों ने सफाई कर्मचारियों का हौंसला बढ़ाते हुए कहा कि उनकी मुस्तैदी ही डेंगू का खात्मा करेगी।

loksabha election banner

विकास दीपोत्‍सव में जागरूकता गोष्‍ठी का आयोजन

नगर निगम द्वारा संचारी रोगों की रोकथाम व स्वच्छ भारत मिशन के उद्देश्यों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए विकास दीपाेत्सव में जागरूकता गोष्ठी आयोजित की गई। इसकी अध्यक्षता विशिष्ठ अतिथि पार्षद रजनी, पिंकी, देवकुमार व अपर नगर आयुक्त अरुण कुमार गुप्त ने की। अपर नगर आयुक्त ने कहा कि नगर निगम जवाहर भवन में आयोजित दीपावली मेला-विकास दीपोत्सव के भव्य मंच द्वारा शासन की जनहित योजनाओं को जनमानस तक पहुंचाने के लिए पूर्ण रूप से प्रयासरत है। जागरूकता गोष्ठी में संचारी रोग, डेंगू, चिकनगुनिया, दिमागी बुखार की रोकथाम के संबंध में स्वच्छता निरीक्षक द्वारा जानकारी दी गई। निगम टीम को वार्ड स्तर पर किस तरह लगाया गया है, कितनी शिफ्टों में फागिंग व दवाओं छिड़काव कराया जा रहा है, हेल्पलाइन नंबर से संपर्क कर किस तरह की मदद मिल सकती है, इसके बारे में भी जानकारी दी गई।

हर वार्ड में लोगों को किया जा रहा जागरूक

अपर नगर आयुक्त ने कहा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री याेगी आदित्यनाथ की मंशा के अनुरूप संचारी रोगों की रोकथाम के लिए नगर निगम द्वारा युद्धस्तर पर महानगर के सभी पार्षद वार्डों में एंटी लार्वा, फागिंग व सैनिटाइजेशन का अभियान चलाया जा रहा है। इसके साथ-साथ संचारी रोगों और कोरोना संक्रमण के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए स्थानीय पार्षद के नेतृत्व में जगह-जगह जागरूकता गोष्ठी का आयोजन भी नगर निगम द्वारा किया जा रहा है। गोष्ठियों में लोगों को इन बीमारियों से बचाव के उपाए बताए जा रहे हैं। गोष्ठी में स्वच्छता निरीक्षक रमेश चंद सैनी, विशन सिंह, रामजीलाल, पलक्षा मैनवाल, अनिल आजाद, अनिल सिंह, योगेंद्र यादव, मेला समिति/आईटी सेल से अधिशासी अभियंता मनोज कुमार प्रभात, कर अधीक्षक राजेश कुमार, मीडिया सहायक अहसान रब, संजय सक्सेना, तरुण पाठक, चक्रवर्ती दत्त, सलेहीन मुर्तुजा, शिवकुमार सुमन, सौरभ सिंह, वर्कशाप सहायक धर्मवीर सिंह आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.