Clean Survey 2021 : अलीगढ़ में निगम अफसरों ने बदली डीपी, शहरवासियों से मांगा सहयोग
नगर निगम के अफसरों के वाट्सएप ग्रुप से आप अगर जुड़े हैं तो एक बदलाव नजर आएगा। बदलाव ये है कि नगर आयुक्त समेत नगर निगम के सभी अधिकारियों ने वाट्सएप डीपी बदल ली है। स्वच्छ सर्वेक्षण 2021 के परिणाम आने तक यही डीपी रहेगी।
अलीगढ़, जेएनएन। अलीगढ़ के नगर निगम के अफसरों के वाट्सएप ग्रुप से आप अगर जुड़े हैं तो एक बदलाव नजर आएगा। बदलाव ये है कि नगर आयुक्त समेत नगर निगम के सभी अधिकारियों ने वाट्सएप डीपी बदल ली है। स्वच्छ सर्वेक्षण 2021 के परिणाम आने तक यही डीपी रहेगी। डीपी पर जो फोटो लगाया गया है, उसमें शहरवासियों को स्वच्छता के प्रति जागरुक करने व फीडबैक देने के लिए संदेश है।
नुक्कड़ नाटक के जरिए जागरुक किया
प्रमुख चौराहों पर नुक्कड़ नाटक के जरिए भी लोगों को जागरुक किया जा रहा है। अगर आप भी स्वच्छता सर्वेक्षण से जुड़ना चाहते हैं तो निगम के अफसरों का अनुसरण कर सकत हैं। शहर को साफ सुथरा बनानेके लिए ये जरूरी भी है। आपकी सजगता स्वच्छ सर्वेक्षण 2021 में अलीगढ़ को नई ऊंचाई प्रदान करा सकती है।
स्वच्छ सर्वेक्षण की परीक्षा में शामिल नगर निगम को इस बार प्रदेश में अव्वल करने की कवयाद चल रही है। इसके लिए लोगों को प्रेरित किया जा रहा है। जन जागरुकता के इसी क्रम में पालिथीन त्याग कर कपड़े के थैले का नियमित प्रयोग की सलाह दी जा रही है। वहीं, स्वच्छ सर्वेक्षण में सिटीजन फीडबैक दर्ज कराने के लिए नगर आयुक्त की पहल पर अपर नगर आयुक्त अरुण कुमार गुप्ता समेत नगर निगम के अधिकारी व कर्मचारियों ने भी अपनी वाट्सएप डीपी को जागरूकता डीपी बनाया है।
अलीगढ़ ऐतिहासिक सफलता अर्जित करेगा
नगर आयुक्त प्रेम रंजन सिंह ने कहा कि स्वच्छ सर्वेक्षण 2021 में सफलता का मूल मंत्र जन सहभागिता है और जन सहभागिता किसी भी रूप में महत्वपूर्ण होती है। उन्होंने कहा कि मैंने स्वच्छ सर्वेक्षण में अलीगढ़ को अव्वल बनाने का संकल्प लिया है, मुझे खुशी है कि नगर निगम के सभी अधिकारी व कर्मचारी पूर्ण मनोयोग से जुटे हुए हैं। यदि शहरवासियों का पूर्ण सहयोग मिलेगा तो निश्चित रूप से स्वच्छ सर्वेक्षण 2021 में अलीगढ़ ऐतिहासिक सफलता अर्जित करेगा। शहर के लोगों को इस मुहिम में शामिल होना होगा।