संयम से बैकफुट पर कोराेना, अब गांव में जोर लगा रहा प्रशासन Aligarh news
पिछले कई दिनों से अब कोरोना संक्रमितों की संख्या में गिरावट आ रही है। इसके पीछे कारण है कि पिछले दो सप्ताह में जनता ने गजब का संयम दिखाया है। अधिकतर लोगों ने लाकडाउन का पालन किया है। जरूरत पड़ने पर ही लोग घर से बाहर निकलें।
अलीगढ़, जेएनएन । पिछले कई दिनों से अब कोरोना संक्रमितों की संख्या में गिरावट आ रही है। इसके पीछे कारण है कि पिछले दो सप्ताह में जनता ने गजब का संयम दिखाया है। अधिकतर लोगों ने लाकडाउन का पालन किया है। जरूरत पड़ने पर ही लोग घर से बाहर निकलें। हालांकि, मतदान व मतगणना के चलते देहात क्षेत्र में जरूर लापरवाही हुई। इसी के चलते अब प्रशसान भी गांव देहात में पूरा जोर लगा रहा है। अधिक से अधिक लोगों की स्क्रीनिंग व दवा वितरण पर काम किया जा रहा है। जिले में अब करीब पांच हजार परिवारों तक दवा पहुंच चुकी है।
अप्रैल की शुरुआत से ही दूसरी लहर की आहट
अप्रैल की शुरुआत से ही कोरोना की दूसरी लहर ने आहट देनी शुरू कर दी है। आधा महीने गुजरने तक मरीजों की संख्या में बढ़ोत्तरी होनी लगी। इसके बाद चुनाव आ गए। ऐसे में गांव देहात में भी लोगों की सक्रियता बढ़ गई है। बड़ी संख्या में शहर के लोग गांव जाने लगे। इसके चलते गांव देहात में भी प्रसार शुरू होने लगे। अप्रैल के खत्म होने तक सरकार को लाकडाउन का फैसला लेना पड़ा। हालांकि, इसी दौरान 29 अप्रैल को मतदान व दो मई को मतगणना थी। ऐसे में गांव देहात में लाकडाउन का ज्यादा असर नहीं दिखा। मतगणना के बाद से फिर लोगों ने संयम दिखाना शुरू हुआ। हालांकि, पहले ही संक्रमण का प्रसार हो चुका था। ऐसे में मरीजों की संख्या 10 मई के बाद गिरने शुरू हुई। लोक घरों में कैद हो गए। शहरों के साथ गांव देहात में भी हलचल कम हो गई। इसके चलते अब पिछले कई दिनों से मरीजों की संख्या में गिरावट आ रही है। हालांकि, प्रशासन अब भी सबसे अधिक फोकस गांव देहात में कर रहा है। हर गांव में निगरानी समितियां सक्रिय हैं। लक्षण वाले मरीजों का दवाओं का वितरण किया जा रहा है। इसके साथ ही बाहर से आने वाले लोगों की स्क्रीनिंग हो रही है। अब डीएम ने सभी एसडीएम को हर दिन अपने क्षेत्रों में भ्रमण करने के निर्देश दिए है। आशा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के साथ लेखपाल भी सक्रिय किए गए हैं।