Aligarh News: राज्यपाल के नाम कांग्रेसियों ने सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा ज्ञापन, क्या है मांग, पढ़ें विस्तृत खबर
नगर निगम क्षेत्र में गृहकर में की गई वृद्धि व अन्य मूलभूत समस्याओं के निदान को लेकर शुक्रवार को कांग्रेस कार्यकर्ता सड़क पर उतर आए। हरियाणा प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी विवेक बंसल के नेतृत्व में कलक्ट्रेट पहुंचकर पहले प्रदर्शन किया।
अलीगढ़, जागरण संवाददाता। नगर निगम क्षेत्र में गृहकर में की गई वृद्धि व अन्य मूलभूत समस्याओं के निदान को लेकर शुक्रवार को कांग्रेस कार्यकर्ता सड़क पर उतर आए। हरियाणा प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी विवेक बंसल के नेतृत्व में कलक्ट्रेट पहुंचकर पहले प्रदर्शन किया और फिर राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट प्रदीप वर्मा को सौंपा। कांग्रेसियों ने बढ़ी हुई दरें तुरंत वापस लेने की मांग भी की। आंदोलन की चेतावनी भी गई।
कांग्रेसियों ने गिनाई समस्याएं
विवेक बंसल ने कहा कि वर्तमान समय में देश और प्रदेश की भाजपा सरकारें जनता का शोषण कर रही हैं। नगर निगम ने गृहकर में भारी वृद्धि की है, जिससे महंगाई से परेशान जनमानस कराह उठा है। तीन वर्ष से अधिक समय बाद भी स्मार्ट सिटी के पूर्ण हुए कार्यों की झलक नहीं दिख पाई है। चारों ओर सड़कें टूटी हुई पड़ी हैं। हर तरफ जलभराव है। पेयजल अापूर्ति दयनीय स्थिति में है। पूर्व राष्ट्रीय सचिव ठा. श्योराज जीवन व वरिष्ठ कांग्रेस नेता रूही जुबेरी ने नगर निगम के अधिकारियों से तत्काल गृहकर में राहत देने की मांग की।
ये रहे मौजूद
महानगर अध्यक्ष सलाउद्दीन वसी, रेखा शर्मा, शाहरख खान, सुशील गुप्ता, शाहिद खान, डूंगर सिंह, सागर सिंह तोमर, आनंद बघेल, हरेंद्र मित्तल, पार्षद बिजेंद्र सिंह बघेल, जितेंद्र सिंह, प्रदीप रावत, पूर्व पार्षद अरविंद शर्मा, जमीर अहमद, बाबू खां, डा. राकेश सारस्वत, वीके गौड़, भूदेव प्रसाद, मोहम्मद सलमान, आमिल हुसैन, सुनील कुमार जाटव, मोहनलाल पप्पू, मोहम्मद अनवार, अतर सिंह, अमजद हुसैन सिद्दीकी आदि उपस्थित रहे।