Move to Jagran APP

हाथरस में किसानों के हक की खातिर कांग्रेसियों ने दिया धरना, कहा ये सब

महासचिव प्रियंका गांधी के निर्देश पर तमाम कांग्रेसी मंडी समिति पर पहुंचे। नारेबाजी कर कांग्रेसियों ने धरना प्रदर्शन किया। मंडी सचिव के द्वारा किसानों का गेहूं लिए जाने का आश्वासन दिया। तब जाकर कांग्रेसियों ने अपना धरना प्रदर्शन खत्म किया।

By Sandeep Kumar SaxenaEdited By: Published: Tue, 22 Jun 2021 08:03 PM (IST)Updated: Tue, 22 Jun 2021 08:03 PM (IST)
हाथरस में किसानों के हक की खातिर कांग्रेसियों ने दिया धरना, कहा ये सब
नारेबाजी कर कांग्रेसियों ने धरना प्रदर्शन किया।

हाथरस, जेएनएन। क्रय केंद्रों पर किसानों का गेहूं खरीद न हो पाने से वो परेशान हैं। मंगलवार को राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के निर्देश पर तमाम कांग्रेसी मंडी समिति पर पहुंचे। नारेबाजी कर कांग्रेसियों ने धरना प्रदर्शन किया। मंडी सचिव के द्वारा किसानों का गेहूं लिए जाने का आश्वासन दिया। तब जाकर कांग्रेसियों ने अपना धरना प्रदर्शन खत्म किया।

loksabha election banner

हाथरस में क्रय केंद्रों पर चल रही मनमानी

क्रय केंद्रों पर गेहूं न लिए जाने से जिले के तमाम किसान परेशान हैं। सोमवार को भी कांग्रेसियों ने तहसील सदर में एसडीएम कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन किया था। जब गेहूं ले लिए जाने का आश्वासन दिया गया,तब जाकर धरना प्रदर्शन खत्म हुआ। मंगलवार को तमाम किसान अपने गेहूं को लेकर अलीगढ़ रोड स्थित मंडी पहुंच गए। लेकिन वहां किसानों का गेहूं क्रय केंद्र पर नहीं लिया जा रहा था। कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष चंद्रगुप्त विक्रमादित्य किसानों को पूर्ण राहत ना मिल पाने पर मंगलवार को फिर तमाम कांग्रेसियों के साथ मंडी समिति अलीगढ़ रोड पर पहुंच गए। जहां किसानों के साथ धरना दिया। मंडी सचिव के आश्वासन के बाद ही धरने से उठे। जिलाध्यक्ष ने मंडी सचिव को चेतावनी दी कि यदि किसानों को परेशान किया गया। तो वह किसी भी अधिकारी के खिलाफ सड़कों पर धरने देकर बैठने से गुरेज नहीं करेंगे। जिला अध्यक्ष ने कहा गेहूं क्रय केंद्र पिछले 15 दिन से बंद है। धरना देकर सरकार से मांग की कि जो आज आखिरी तारीख इसको बढ़ाया जाए। सरकार लगातार झूठ बोल रही है कि किसानों के गेहूं की खरीदी हो रही है। इस सरकार को किसानों पर अत्याचार करने से बाज आना चाहिए। किसानों से माफी मांग कर उनके गेहूं की संपूर्ण खरीद करनी चाहिए।

यह रहे मौजूद

शहर अध्यक्ष विनोद कुमार कर्दम, बीना गुप्ता एडवोकेट, पिंटू खटीक, राधेश्याम अग्निहोत्री, विष्णु कुमार, अनिल कुमार रंगीला, सलमा बेगम, कृष्णा गुप्ता, मुबीन खान, सत्यम वशिष्ठ, पवन पंडित, रतन सिंह, रोशन लाल वर्मा, संदीप कश्यप, गिरिराज सिंह गहलोत, पन्नालाल मोहम्मद, तौसीब।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.