युवा नेता से आगरा जेल में मिलने पहुंचे कांग्रेसी, जानिए जेल जाने की वजह Aligarh News
राज्यपाल आनंदीबेन पटेल व उपमुख्यमंत्री दिनेश चंद्र शर्मा आगमन पर एनएसयूआइ के जिलाध्यक्ष गौतम शर्मा व अन्य कार्यकर्ताओं की छात्रसंघ की मांग पर गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था।
अलीगढ़ (जेएनएन)। आगरा में पिछले दिनों राज्यपाल आनंदीबेन पटेल व उपमुख्यमंत्री दिनेश चंद्र शर्मा आगमन पर एनएसयूआइ के जिलाध्यक्ष गौतम शर्मा व अन्य कार्यकर्ताओं की छात्रसंघ की मांग पर गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था।
यह है मामला
राज्यपाल आनंदीबेन पटेल डॉ.बीआर अंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा के दीक्षांत समारोह में भाग लेने के लिए आगरा आईं थीं। इनके अलावा उपमुख्यमंत्री दिनेश चंद्र शर्मा भी भाग लेने पहुंचे थे। इस दौरान सरकार की नीतियों के खिलाफ कांग्रेसी व एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने विरोध किया था। काले झंडे भी दिखाए थे। इसके को लेकर पुलिस ने एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। सोमवार को कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार ऊर्फ लल्लू सिंह शर्मा से मिलने पहुंचे। अलीगढ़ से पूर्व एमएलसी विवेक बंसल व पूर्व प्रदेश महासचिव रूही जुबैरी के नेतृत्व में कार्यकर्ता यहां से भी पहुंचे।
नसीब पठान आज अलीगढ़ में
उत्तर प्रदेश कांग्रेस विधान परिषद दल के पूर्व नेता नसीब पठान मंगलवार को इगलास आ रह हैं। पूर्व प्रदेश महासचिव रूही जुबैरी ने कहा कि पठान आगरा से सड़क मार्ग से शाम 3:30 बजे इगलास पहुंचेंगे। खास बात यह है कि वरिष्ठ नेता नसीब पठान कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में चुनाव प्रचार करेंगे।