Move to Jagran APP

पुलिस से भिड़े कांग्रेसी, युवा प्रदेश अध्यक्ष समेत 18 भेजे जेल Aligarh News

पुलिस ने युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ओमवीर यादव समेत 18 कांग्रेसियों को शांति भंग में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इनमें दो महिलाएं भी शामिल हैं।

By Sandeep SaxenaEdited By: Published: Thu, 17 Sep 2020 10:20 PM (IST)Updated: Thu, 17 Sep 2020 10:20 PM (IST)
पुलिस से भिड़े कांग्रेसी, युवा प्रदेश अध्यक्ष समेत 18 भेजे जेल Aligarh News
पुलिस से भिड़े कांग्रेसी, युवा प्रदेश अध्यक्ष समेत 18 भेजे जेल Aligarh News

अलीगढ़ जेएनएन: उत्‍तर प्रदेश के जनपद अलीगढ़ में बिना अनुमति के मार्च निकालकर प्रदर्शन करना कांग्रेसियों को महंगा पड़ गया। पुलिस ने युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ओमवीर यादव समेत 18 कांग्रेसियों को शांति भंग में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इनमें दो महिलाएं भी शामिल हैं। कलक्ट्रेट जा रहे कांग्रेसियों की तस्वीर महल पर पुलिस से तीखी तकरार हुई। यहां से सभी को पुलिस लाइन ले जाया गया। बाद में सभी की कोरोना जांच कराकर आइटीएम अस्थायी जेल भेज दिया।

loksabha election banner

भाजपा सरकार पर हमला बोला

यूथ कांग्रेस ने गुरुवार को राष्ट्रीय बेरोजगार दिवस मनाने के लिए  सम्राट लॉज में कार्यक्रम का आयोजन रखा था, जिसकी प्रशासन ने अनुमति नहीं दी। बुधवार रात को ही इस बारे में कांग्रेसियों को पुलिस ने सचेत कर दिया था। यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ओमवीर यादव अपने प्रदेश स्तरीय पदाधिकारियों के साथ गुरुवार दोपहर 12 बजे  कोल तहसील तिराहे पर पहुंच गए। यहां पहले से ही प्रदेश महासचिव गौरांग देव चौहान एवं जिलाध्यक्ष कपिल शर्मा की अगुवाई में कार्यकर्ता मौजूद थे। नेताओं ने भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला। इसके बाद युवा कार्यकर्ता नारेबाजी कर जुलूस के रूप में कलक्ट्रेट की ओर कूच कर गए। जैसे ही जुलूस तस्वीर महल पहुंचा, पुलिस ने  बैरिकेङ्क्षडग कर रोक दिया। कलक्ट्रेट जाने के लिए उतारू प्रदर्शनकारियों की पुलिस से जमकर हाथापाई हुई। प्रदर्शनकारी सड़क पर लेट गए। पुलिस ने सख्ती करते हुए प्रदेश अध्यक्ष, जिलाध्यक्ष सुरेंद्र ङ्क्षसह सहित 18 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। इन्हें तीन घंटे तक पुलिस लाइन के मनोरंजन कक्ष में नजरबंद रखा। शाम को कांग्रेसियों को पुलिस गाड़ी से जिला अस्पताल ले जाया गया। कोरोना टेस्ट के बाद इन्हें अस्थायी जेल भेज दिया। 

ये हुए गिरफ्तार 

जिला अध्यक्ष चौ. सुरेंद्र ङ्क्षसह, ओमवीर यादव, कपिल शर्मा, गौरांग देव चौहान, मुस्तकीम हसन, तौकीर अली, आकाश मसीह, हनी यादव, अनवर अकील, अनीता करौतिया, संगीता राजपूत, शेरपाल ङ्क्षसह, शमशुल खां, मोहित बंसल, उदित अग्रवाल, असलम, लोकेश व मोहम्मद फरीम शामिल हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.