Move to Jagran APP

बरहेती में छेड़छाड को लेकर दो संप्रदायों में टकराव, पथराव व फायरिंग, तीन घायल Aligarh news

संप्रदाय विशेष से जुड़े युवकों ने भाई को बेरहमी से पीटा और बहन के साथ छेड़छाड़ करते हुए उसके कपड़े तक फाड़ डाले।

By Parul RawatEdited By: Published: Mon, 21 Sep 2020 09:54 AM (IST)Updated: Mon, 21 Sep 2020 09:54 AM (IST)
बरहेती में छेड़छाड को लेकर दो संप्रदायों में टकराव, पथराव व फायरिंग, तीन घायल Aligarh news
बरहेती में छेड़छाड को लेकर दो संप्रदायों में टकराव, पथराव व फायरिंग, तीन घायल Aligarh news

अलीगढ़, जेएनएन।  क्वार्सी  क्षेत्र के  बरहेती  गांव में बाइक सवार भाई-बहन को टक्कर मारने व बहन से  छेड़छाड़  करने का विवाद तूल  पकड़  गया। मामला  संप्रादायिक  होने पर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। आरोप है कि संप्रदाय विशेष से  जुड़े  युवकों ने भाई को बेरहमी से पीटा और बहन के साथ  छेड़छाड़  करते हुए उसके  कपड़े  तक  फाड़  डाले। विरोध पर मारपीट कर दोनों घायल भी कर दिया । गांव में कई राउंड फायरिंग होने की भी बात कही जा रही है । घटना में भाई-बहन के अलावा एक अन्य ग्रामीण घायल हुआ है। गुस्साए ग्रामीणों ने हमलावरों की कार को पथराव कर क्षतिग्रस्त कर दिया। घायलों का उपचार किया जा रहा है। देर रात तक ग्रामीणों की थाने पर  भीड़  जुटी हुई थी। मामला दो संप्रदायों से  जुड़ा  होने पर पुलिस प्रशासनिक अधिकारी भी डेरा जमाए हुए थे। 

loksabha election banner

युवती संग छेड़छाड़,  फाड़े   कपड़े

गांव  बरहेती  निवासी युवक रजत कुमार की रिश्ते की भाभी की तीन दिन पूर्व रामघाट रोड की विक्रम कॉलोनी के निजी अस्पताल में हुई थी। रजत अपनी 18 वर्षीय ममेरी बहन के साथ अस्पताल में खाना देकर बाइक से गांव लौट रहा था। रजत का आरोप है कि गांव के बाहर मछली पालन का तालाब है। इसे  बन्नादेवी  की नई बस्ती निवासी गुड्डू उर्फ चाहत ने पट्टे पर ले रखा है। आरोप है कि गुड्डू का नौकर  अनवार  निवासी बहरामपुर, जवां मछलियों को चारा डालकर ई-रिक्शे से आ रहा था। जिसने बाइक लेकर जा रहे रजत में टक्कर मार दी। इसको लेकर रजत व  अनवार  में कहासुनी हो गई। आरोप है कि  अनवार  ने ममेरी बहन संग  छेड़छाड़  करते हुए उसके  कपड़े  तक  फाड़  डाले। इसी बीच दूध लेकर जा रहे एक युवक ने उक्त घटनाक्रम देखा तो उसने गांव में ग्रामीणों को जानकारी दे दी। तभी तालाब पट्टा मालिक गुड्डू उर्फ चाहत दोस्त शाकिर के साथ कार से गांव पहुंच गया। आरोप है कि उसने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से ग्रामीणों पर कई राउंड फायरिंग कर दी। फायरिंग में गांव रजत व उसकी बहन के अलावा ग्रामीण प्रमोद छर्रे लगने से घायल हो गए। इस बीच गुस्साए ग्रामीणों ने हमलावरों को घेर लिया और  दौड़ाने  के साथ कार पर पथराव कर उसके शीशे  तोड़  डाले। उधर गांव में फायरिंग व मारपीट की खबर पर  क्वार्सी  के अलावा कई थानों का फोर्स पहुंच गया। पुलिस क्षतिग्रस्त कार को खींचकर थाने ले आयी। उधर ग्रामीणों ने घायल भाई-बहन व प्रमोद को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। जबकि गुड्डू आदि को जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। मामला दो संप्रदायों से  जुड़ा  होने पर थाने पर देर रात ग्रामीणों की  भीड़  जुटी हुई थी। इसे देखते हुए पीएसी व कई  थानाें  की फोर्स के अलावा एसडीएम कोल अनीता यादव, एसीएम रंजीत सिंह, सीओ प्रथम एसके गुप्ता आदि थाने पर डेरा जमाए हुए हैं। एसपी सिटी अभिषेक कुमार ने बताया कि गांव में माहौल पूरी तरह से सामान्य है। एहतियातन  फाेर्स  तैनात है। मामले में अभी तक किसी पक्ष से तहरीर नहीं मिली है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.