Move to Jagran APP

अलीगढ़ नुमाइश में व्यापार मंडल का सम्मेलन आज, आएंगे प्रदेश अध्यक्ष श्याम विहारी मिश्रा

अलीगढ़ उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल का नुमाइश स्थित कृष्णांजिल नाट्यशाला में सुबह 10 बजे से व्यापारी सम्मेलन होगा। इसमें उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व सांसद पंड़ित श्याम विहारी मिश्रा मुख्यअतिथि होंगे। सांसद सतीश गौतम विशेष अतिथि होगे।

By Sandeep kumar SaxenaEdited By: Published: Tue, 23 Feb 2021 06:08 AM (IST)Updated: Tue, 23 Feb 2021 06:08 AM (IST)
कृष्णांजिल नाट्यशाला में सुबह 10 बजे से व्यापारी सम्मेलन होगा।

अलीगढ़, जेएनएन। अलीगढ़ उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल का नुमाइश स्थित कृष्णांजिल नाट्यशाला में सुबह 10 बजे से व्यापारी सम्मेलन होगा। इसमें उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व सांसद पंड़ित श्याम विहारी मिश्रा मुख्यअतिथि होंगे। जिलेभर से व्यापारी प्रतिनिधि भाग लेंगे। यहां सराहनीय कार्य करने वाले पुलिस अफसरों को सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम का दीप प्रज्जवलन मंडलायुक्त गौरव दयाल व आईजी पीयूष मोर्डिया करेंगे। सांसद सतीश गौतम विशेष अतिथि होगे।

loksabha election banner

इन्‍हें मिली जिम्‍मेदारी

व्यापार मंडल के महानगर अध्यक्ष भूपेंद्र वाष्र्णेय व संयोजक व जिला महामंत्री ठा. राजीव सिंह ने कार्यक्रम की सफलता के लिए बैठक की। इस बैठक में हाजी सुलेमान, अनूप गुप्ता, पवन वार्ष्णेय किराना वरामजी लाल गजक वाले, कवि वेद प्रकाश मणि, अनिल राज, सरिता महेश्वरी, मंजू सैनी, युवा व्यापार मंडल के अध्यक्ष दीपक वार्ष्णेय , विवेक गुप्ता ,विष्णु वार्ष्णेय, हरिओम आदि को विभिन्न जिम्मेदारियां दी गई हैं। सम्मेलन में व्यापारी समस्यओं को भी जोर शोर से उठाया जाएगा। महिला विंग की अध्यक्ष सरिता माहेश्वरी ने बताया है कि बच्चों द्वारा देश भक्ति से ओप्रोत कार्यक्रम भी पेश किए जाएंगे। सांस्कृतिक कार्यक्रम की मुख्यअतिथि मनीषा मालपाणी होंगी।

वॉलीबॉल के फाइनल मुकाबले आज

अलीगढ़ : खेल महोत्सव के तहत सोमवार को नुमाइश मैदान में वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें महिला व पुरुष वर्गों में विभिन्न टीमों के बीच मुकाबला कराया गया। महिला वर्ग में टप्पल की टीम ने एएमयू टीम को 2-0 से हराया। गौंडा क्लब ने अग्रसेन इंटर कालेज टीम को 2-0 से हराया। टीआर कालेज ने एएमयू एबीके स्कूल टीम को 2-0 से हराया। पुरुष वर्ग में हकीम क्लब ने हीट क्लब को 2-0 से हराया। एएमयू प्लस-टू टीम ने द सना स्कूल टीम काे 2-0 से हराया। गौंडा क्लब ने 45वीं पीएसी टीम को 2-0 से हराया। मंगलवार को फाइनल मुकाबले कराकर पुरस्कार वितरण के साथ प्रतियोगिता का समापन किया जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.