Move to Jagran APP

बारिश से फसलों के नुकसान पर 16 हजार किसानों को मुआवजे का मरहम

पिछले दिनों बेमौसम बारिश से हुए नुकसान की भरपाई के लिए दीपावली से पहले प्रदेश सरकार ने बड़ी सौगात दी है। जिले के 16 हजार किसानों के लिए 5.79 करोड़ की धनराशि स्वीकृत हो चुकी है। जल्द ही किसानों के खाते में पहुंचनी शुरू हो जाएगाी।

By Anil KushwahaEdited By: Published: Fri, 05 Nov 2021 12:39 PM (IST)Updated: Fri, 05 Nov 2021 12:50 PM (IST)
बारिश से फसलों के नुकसान पर 16 हजार किसानों को मुआवजे का मरहम
जिले के 16 हजार किसानों के लिए 5.79 करोड़ की धनराशि स्वीकृत हो चुकी है।

अलीगढ़, जागरण संवाददाता। पिछले दिनों बेमौसम बारिश से हुए नुकसान की भरपाई के लिए दीपावली से पहले प्रदेश सरकार ने बड़ी सौगात दी है। जिले के 16 हजार किसानों के लिए 5.79 करोड़ की धनराशि स्वीकृत हो चुकी है। जल्द ही किसानों के खाते में पहुंचनी शुरू हो जाएगाी। वहीं, वंचित किसानों को जल्द ही दूसरे चरण में धनराशि मिलेगी।

loksabha election banner

पिछले दिनों दो दिन हुई बारिश से खड़ी फसलों को हुआ नुकसान

पिछले दिनों जिले में लगातार दो दिन तक जमकर बारिश हुई थी। इससे खेतों में खड़ी धान की फसल को काफी नुकसान हुआ था। बारिश व तेज हवाओं के चलते खेतों में कटी पड़ी फसल तो बर्बाद ही हो गई थी। इस पर शासन से जिले में राजस्व विभाग को सर्वे करने के आदेश मिले थे। लगातार दो दिन तक जिले में इसका सर्वे हुआ। इसमेंस सामने आया कि जिले में कुल 9125.99 हेक्टेयर क्षेत्र में धान की फसल को नुकसान हुआ है। इसमें सबसे अधिक नुकसान इगलास व खैर तहसील में हुआ। अतरौली तहसील में सबसे कम नुकसान मिल। प्रशासन ने जिले के कुल प्रभावित 29142 किसानों के लिए 12.36 करोड़ के मुआजवे का प्रस्ताव बनाकर शासन में भेज दिया। अब वहां से धनराशि स्वीकृत होने लगी है। बुधवार को सूबे भर के कुल 2 लाख से अधिक किसानों केा 74 करोड़ की धनराशि स्वीकृत की गई है। इसमें अलीगढ़ जिले के लिए कुल 16505 किसानों के लिए 5.79 करोड़ की धनराशि भेजी गई है। एडीएम वित्त एवं राजस्व विधान जायसवाल ने बताया कि शासन से नुकसान की धनराशि स्वीकृत हो चुकी है। जल्द ही पैसा खाते में पहुंच जाएगा। पहले चरण में जिले के कुल 16 हजार किसानों को पैसा भेजा गया है। बचे हुए 13 हजार किसानों को भी जल्द पैसा मिल जाएगा।

स्वीकृति मिलना अच्छी खबर

शासन स्तर से मुआवजा स्वीकृत किए जाने से किसान खुश हैं। अतरौली क्षेत्र के किसान रामपाल ने बताया कि फसलों में नुकसान तो ज्यादा हुआ है। मुआवजा तो महज ऊंट के मुंह में जीरा है, लेकिन दीपावली से पहले अगर स्वीकृति मिली है तो यह अच्छी बात है। अब उम्मीद है कि अगले एक-दो दिन में इसका पैसा भी मिल जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.