Aligarh Weather Forecast : धूप के साथ ठंडी हवा से मौसम खुशगवार
मौसम का मिजाज बदल रहा है। शनिवार को सूरज ने सुबह से ही तेवर दिखाने शुरू कर दिए लेकिन तेज हवा भी चल रही है। हवा में नमी होने से मौसम खुशगवार है। न्यूनतम तापमान में आज दो डिग्री की वृद्धि हुई है।
अलीगढ़, जेएनएन। मौसम का मिजाज बदल रहा है। शनिवार को सूरज ने सुबह से ही तेवर दिखाने शुरू कर दिए, लेकिन तेज हवा भी चल रही है। हवा में नमी होने से मौसम खुशगवार है। न्यूनतम तापमान में आज दो डिग्री की वृद्धि हुई है, जबकि अधिकतम तापमान में दो डिग्री की गिरावट दर्ज होने की उम्मीद है। इस तरह अधिकतम तापमान 36 व न्यूनतम 16 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। इनदिनों आसमान साफ है। इससे सूरज निकलते ही धूप खिल गई। धूप से चुभन का एहसास हो रहा है, लेकिन हवा तेज होने से सुबह से मौसम सुहाना है।। आज भी दोपहर में धूल भरी हवा चल सकती है। अभी तापमान में उतार-चढ़ाव होता रहेगा।
तापमान की स्थिति (डिग्री सेल्सियस में)
तिथि, अधिकतम, न्यूनतम
03 अप्रैल, 34, 16
02 अप्रैल, 35, 16
01 अप्रैल, 37, 16
31 मार्च,38, 14
30 मार्च, 39, 17
29 मार्च, 38, 18
28 मार्च, 36, 20