Move to Jagran APP

Aligarh Weatherforecast : बूंदाबांदी संग चली शीतलहर ने बढ़ाई ठंड

फरवरी में हर दिन मौसम रंग बदल रहा है।गुरुवार सुबह हुई हल्की बूंदाबांदी के साथ चली शीतलहर ने कंपकंपी छुड़ा दी। 9.30 बजे तक सूर्यनारायण के दर्शन नहीं हुए। आसमान पर बादल छाए हुए थे। घरों से निकले लोग गर्म कपड़ों में कैद नजर आए।

By Sandeep kumar SaxenaEdited By: Published: Thu, 04 Feb 2021 10:04 AM (IST)Updated: Thu, 04 Feb 2021 10:04 AM (IST)
Aligarh Weatherforecast : बूंदाबांदी संग चली शीतलहर ने बढ़ाई ठंड
फरवरी में हर दिन मौसम रंग बदल रहा है।

अलीगढ़, जेएनएन।  फरवरी में हर दिन मौसम रंग बदल रहा है।गुरुवार सुबह हुई हल्की बूंदाबांदी के साथ चली शीतलहर ने कंपकंपी छुड़ा दी। 9.30 बजे तक सूर्यनारायण के दर्शन नहीं हुए। आसमान पर बादल छाए हुए थे। घरों से निकले लोग गर्म कपड़ों में कैद नजर आए।

loksabha election banner

ऐसा है अलीगढ़ में मौसम

 फरवरी में हर दिन मौसम रंग बदल रहा है। पिछले कुछ दिनों से दिन निकलते ही धूप खिलने लगती थी। ठंड का एहसास दिन ढलने पर ही होता था। लेकिन, गुरुवार को भोर होते ही बूंदाबांदी शुरू हो गई। आसमान में कोहरे की धुंध छाई रही। बूंदाबांदी थमने के बाद शीतलहर चलने से ठंड का कहर और बढ़ गया। इसके चलते सुबह अधिकतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की गिरावट हुई, जबकि न्यूनतम तापमान में बढ़ोत्तरी दर्ज की गई। शीतलहर चलने से लोगों को खासा दिक्कत हुई। मार्निंग वाक पर निकले लोगों की कंपकंपी छूट रही थी। सड़क किनारे रेहड़ी, फड़ वालों ने अलाव जला लिए। कोहरा न होने से चार पहिया वाहन चालकों को कोई परेशानी नहीं हुई, लेकिन दो पहिया वाहन चालक शीतलहर के चलते ठिठुर गए। 9.40 बजे सूर्यदेव के दर्शन देने पर ठंड से राहत मिली। लोग धूप सेंकते नजर आए। मौसम विशेषज्ञ बताते हैं कि मौसम अब धीरे धीरे सुधरेगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.