35 मजिस्ट्रेटों के घेरे में रहेंगे सीएम योगी, तैयारियां पूरी Aligarh News
सीएम योगी आदित्यनाथ के 14 सितंबर को अलीगढ़ दौरे को लेकर 35 मजिस्ट्रेटों को सुरक्षा में लगाया जा रहा है। सीएम 2.20 घंटे तक यहां पर रुकेंगे।
अलीगढ़ (जेएनएन)। सीएम योगी आदित्यनाथ के 14 सितंबर को अलीगढ़ दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम कर लिए है। 35 मजिस्ट्रेटों को इनकी सुरक्षा में लगाया जा रहा है। सीएम 2.20 घंटे तक यहां पर रुकेंगे। डीएम चंद्रभूषण सिंह ने कलेक्ट्रेट में पुलिस प्रशासनिक अफसरों के साथ बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की।
सुरक्षा से कोई समझौता नहीं
डीएम चंद्रभूषण सिंह ने कलक्ट्रेट में तैयारियों की समीक्षा की। इसमें कहा कि, जिस मजिस्ट्रेट को जो जिम्मेदारी मिली है, उसे पूरी मेहनत से पूरा करें। कार्यक्रम में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। अराजक तत्वों पर विशेष नजर रखी जाएगी। सुरक्षा व्यवस्था में कोई भी समझौता बर्दाश्त नहीं होगा। इस मौके पर एडीएम सिटी राकेश मालपाणि, एडीएम प्रशासन कृष्णलाल तिवारी समेत अन्य मौजूद रहे।
यह है सीएम का कार्यक्रम
शासन से आए कार्यक्रम के अनुसार सीएम योगी हेलीकॉप्टर से दोपहर 12:35 बजे इगलास स्थिति शास्त्री इंटर कॉलेज पहुंचेंगे। यहां पर 12:45 से लेकर 01:45 बजे तक करीब 1135 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण होगा। लाभार्थियों को प्रमाण पत्र दिए जाएंगे। इसके बाद 01:45 से 02:15 बजे तक पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे। 02:15 से 02:45 तक का समय आरक्षित रखा गया है।
यह हैं शिलान्यास के प्रमुख काम योजना, कीमत
सेतु निगम के दो पुल, 117 करोड़
ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क, 12 करोड़
तीन स्वास्थ्य केंद्र निर्माण, 12 करोड़
स्मार्ट सिटी की पांच योजना, 4 करोड़
आरईडी की 40 सड़क, 24 करोड़
लघु सिंचाई तालाब जीर्णोद्वार, 4 करोड़
नगर निकाय में निर्माण, 16 करोड़
गौ संरक्षण केंद्र , 1.20 करोड़
यह हैं लोकार्पण वाले प्रमुख काम
पीडब्लयूडी की 12 सड़कें 50 करोड़
सेतु निगम का जेल रोड पुल, 30 करोड़
क्वार्सी का पॉली क्लीनिक, 09 करोड़
होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज, 87 करोड़
अचलताल का सुंदरीकरण, एक करोड़
शेखा झील प्रशासनिक हॉल, एक करोड़
आरईडी की 80 सड़कें, 15 करोड़
निकाय में 59 इंटरलॉकिंग, 10 करोड़
जिला पंचायत की इंटरलॉकिंग, दो करोड़
नवनिर्मित स्वास्थ्य केंद्र, 11 करोड़
डीएम चंद्रभूषण सिंह का कहना है कि सीएम के कार्यक्रम को लेकर तैयारियों कर ली गई हैं। सभी मजिस्ट्रेटों की तैनाती कर दी गई है। सरकारी कार्यक्रम के अनुसार सीएम यहां दो घंटे से ज्यादा समय तक रुकेंगे।