Move to Jagran APP

BJP Active in Aligarh: किसानों के बीच लगाएंगे चौपाल, मोदी-योगी का करेंगे गुणगान

कृषि कानून वापस लिए जाने के बाद से भाजपा अब किसानों के बीच जाएंगे। किसानों के बीच चौपाल लगाकर वह केंद्र और प्रदेश की नीतियों का गुणगान करेंगे। भाजपा किसान मोर्चा की ओर से भी यह अभियान चलाया जाएगा।

By Sandeep Kumar SaxenaEdited By: Published: Thu, 02 Dec 2021 08:23 AM (IST)Updated: Thu, 02 Dec 2021 08:23 AM (IST)
BJP Active in Aligarh: किसानों के बीच लगाएंगे चौपाल, मोदी-योगी का करेंगे गुणगान
भाजपा किसान मोर्चा की ओर से भ अभियान चलाया जाएगा।

अलीगढ़, जागरण संवाददाता। कृषि कानून वापस लिए जाने के बाद से भाजपा अब किसानों के बीच जाएंगे। किसानों के बीच चौपाल लगाकर वह केंद्र और प्रदेश की नीतियों का गुणगान करेंगे। भाजपा किसान मोर्चा की ओर से भी यह अभियान चलाया जाएगा।

loksabha election banner

यह है भाजपा की रणनीति

कार्तिक पूर्णिमा को गुरु नानकदेव के प्रकाश पर्व पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अहम कदम उठाते हुए तीनों कृषि कानून वापस लेने का एलान कर दिया था। साथ ही किसान संगठनों से अपील की थी कि वह अपने घरों को लौट जाएं। इसके बाद से पूरे देश में एक नई बहस छिड़ गई थी। जहां विपक्ष इसे पीएम मोदी की हार साबित करने में लगा है, वहीं भाजपा पीएम के इस साहसिक कदम की तारीफ करते नहीं थक रही है। भाजपा नेताओं का कहना है कि पीएम का निर्णय किसानों के हित में है। हालांकि, कानून में किसानों का लाभ था, मगर वह किसानों को समझाने में असफल रहे है। हालांकि, अब इसपर बहस बंद हो गई है। मगर, भाजपा फिर भी किसानों के बीच में जाने का निर्णय लिया है। भाजपा के नेताओं का कहना है कि पार्टी हमेशा किसानों के हित में कार्य करती आई है, इसलिए हम किसानों के बीच में जाकर उन्हें बताएंगे कि उनके साथ कौन खड़ा है? कौन उन्हें गुमराह कर रहा है? भाजपा जिलाध्यक्ष चौधरी ऋषिपाल सिंह ने कहा कि विपक्ष ने हमेशा किसानों को गुमराह करने का काम किया है। उन्हें तमाम चीजों पर लोभ-लालच देकर अपने पक्ष में करने की कोशिश की है। कांग्रेस कभी नहीं चाहती है कि किसान आत्मनिर्भर बने। उसे उसकी उपज का उचित मूल्य मिले। क्योंकि कांग्रेस को अच्छी तरह से पता है कि किसानों को उपज का उचित मूल्य मिलेगा, किसान आत्मनिर्भर रहेगा तो वह राजनीति कैसे करेंगे? किसानों को बरगला कर राजनीति करना ठीक नहीं है।

नीतियों का होगा प्रचार प्रसार

चौधरी ऋषिपाल सिंह ने कहा कि हम किसानों के बीच में जाएंगे। उन्हें बताएंगे कि कानून उनके हित में था। हालांकि, पीएम ने इसे वापस ले लिया है तो अब नई तैयारी की जरूरत है। भाजपा का मूल उद्देश्य देश का समग्र विकास करना है। यदि किसानों की तरक्की नहीं होगी तो देश की कैसे तरक्की होगी? इसलिए किसानों का साथ होना बेहद जरूरी है। चौधरी ऋषिपाल सिंह ने कहा कि कार्यकर्ता किसानों को पार्टी की नीतियों के बारे में भी बताएंगे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ ने किसानों के लिए कौन-कौन से कार्य किए हैं, उसके बारे में भी जानकारी दी जाएगी। इससे निश्चित किसानों के अंदर नई ऊर्जा का संचार होगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.