Move to Jagran APP

शहर के स्वर्ण जयंती नगर स्थित नर्मदा अपार्टमेंट में बाल प्रतिभाओं का भंडार Aligarh news

स्वर्ण जयंती नगर स्थित नर्मदा अपार्टमेंट में 25 परिवारों के बीच प्रेम-समर्पण की धारा बहती है। सभी एक दूसरे का सम्मान करते हैं। अपने से छोटों को स्नेह करते हैं।

By Sandeep SaxenaEdited By: Published: Mon, 13 Jan 2020 01:30 PM (IST)Updated: Mon, 13 Jan 2020 04:25 PM (IST)
शहर के स्वर्ण जयंती नगर स्थित नर्मदा अपार्टमेंट में बाल प्रतिभाओं का भंडार  Aligarh news
शहर के स्वर्ण जयंती नगर स्थित नर्मदा अपार्टमेंट में बाल प्रतिभाओं का भंडार Aligarh news

अलीगढ़ [जेएनएन] स्वर्ण जयंती नगर स्थित नर्मदा अपार्टमेंट में 25 परिवारों के बीच प्रेम-समर्पण की धारा बहती है। सभी एक दूसरे का सम्मान करते हैं। अपने से छोटों को स्नेह करते हैं। नर्मदा अपार्टमेंट वेलफेयर सोसाइटी यहां सुरक्षा से लेकर सुंदरीकरण तक का दायित्व निभाती है। दीवाली भव्यता से मनती है। महिलाएं करवा चौथ व्रत रखती हैैं। गोवर्धन पर सामूहिक पूजा होती है। गणेश चौथ पर गणपति की स्थापना होती है। दुर्गा पूजा पर विशेष आयोजन होता है। होली पर महिलाएं गुझिया बनाने में एक दूसरे का सहयोग करती हैैं। अपार्टमेंट में मंगलायतन विश्वविद्यालय के प्रो. महेश शर्मा, रीयल एस्टेट कारोबारी लोकेश गुप्ता भी रहते हैैं। तमिलनाडु, बिहार सहित अन्य राज्यों के लोग भी यहां हैं। 

loksabha election banner

 सोसाइटी का बाल म्यूजिकल ग्रुप 

बाल म्यूजिकल ग्रुप भी है। इनका नेतृत्व डीपीएस में नौवीं के छात्र ऋषभ सिंह करते हैं। वे आर्गन बजाते हैं। कर्तव्य प्रताप सिंह गिटार बजाते हैं। जानवी गर्ग क्लासिकल डांस करती हैं। 

अनिरुद्ध अपार्टमेंट के माइकल जैक्सन 

डीपीएस में नौवीं के छात्र अनिरुद्ध प्रताप सिंह चौहान अपार्टमेंट के माइकल जैक्सन हैं। वे हैरतअंगेज ब्रेक डांस करते हैं। स्कूल हो या बर्थ डे पार्टी, अनिरुद्ध का सभी बेसब्री से इंतजार करते हैं। फिलहाल वे पढ़ाई पर ध्यान दे रहे हैं। 

ब्लैक बेल्ट विजेता प्रख्यात 

अपार्टमेंट में मेधावी प्रतिभाओं का भी बसेरा है। बॉंबे मर्केंटाइल बैंक में आफीसर मिथलेश पांडेय के पुत्र प्रख्यात पांडेय राज्यस्तरीय ताइक्वांंडो जीत चुके हैं। वे ब्लैक बेल्ट विजेता हैं। अपने स्कूल के लिए गोल्ड मेडल भी जीता है। 

बीबी माथुर का मिलता है मार्गदर्शन 

 सिविल कांट्रेक्टर बीबी माथुर (76) सोसाइटी के संरक्षक की भूमिका में हैं। बच्चे उन्हें दादाजी कहकर पुकारते हैं, तो महिलाएं भी पिता की तरह सम्मान करती हैं। अपार्टमेंट में जब किसी आयोजन की तैयारियां होती है, अंतिम मोहर माथुर ही लगाते हैैं। हर रविवार को बच्चों व महिलाओं को देश दुनिया के साथ आध्यात्मिक जानकारी देते हैं।  

निशा का लाजवाब इडली-सांवर 

केरल के सुरेश कुमार का परिवार भी रहता है। वे हाइंज इंडिया में आफीसर हैं। उनकी पत्नी निशा सुरेश के हाथों बने इडली-सांवर लाजवाब होते हैं। अपार्टमेंट की महिलाएं निशा से व्यंजन बनाने का प्रशिक्षण लेती हैं। बच्चों का जन्मदिन हो, या शादी की सालगिरह, निशा को याद किया जाता है। 

संत फिदेलिस की ग्रुप डांसर हैं अनुष्का

संत फिदेलिस स्कूल की छात्रा अनुष्का गर्ग ग्रुप डांसर है। पिछले दिनों आगरा में कंप्टीशन हुआ था, जिसमें संत फिदेलिस ने बाजी मारी थी। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.