सीबीएसई : अब निजी स्कूलों में दीक्षा एप से होगी पढ़ाई Aligarh News
डीआइओएस डॉ. धर्मेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि शासनस्तर पर इस संबंध में कदम उठाने की जानकारी हुई है। निजी स्कूलों में दीक्षा एप का संचालन कैसे होगा? कंटेंट क्या रहेगा? इस संबंध में स्पष्ट आदेश आने के बाद व्यवस्था लागू कराई जाएगी।
अलीगढ़, जेएनएन। सरकारी स्कूलों व माध्यमिक विद्यालयों की तर्ज पर अब निजी स्कूलों में भी दीक्षा एप से पढ़ाई कराई जाएगी। सरकारी दीक्षा एप ने अब निजी स्कूलों में भी अपनी पैठ बना ली है। सीबीएसई व आइसीएसई स्कूलों में दीक्षा एप के जरिए विद्यार्थियों को ई-कंटेंट मुहैया कराने की व्यवस्था बनाई गई है। डीआइओएस डॉ. धर्मेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि, शासनस्तर पर इस संबंध में कदम उठाने की जानकारी हुई है। निजी स्कूलों में दीक्षा एप का संचालन कैसे होगा? कंटेंट क्या रहेगा? इस संबंध में स्पष्ट आदेश आने के बाद व्यवस्था लागू कराई जाएगी।
ऐसे होगी ऑनलाइन पढ़ाई
निजी स्कूलों के पाठ्यक्रम के हिसाब से ही दीक्षा एप को तैयार कर उसमें कंटेंट को जोड़ा गया है। कोरोना काल में अभी नौवीं से 12वीं तक की कक्षाओं का संचालन किया जा रहा है। एक से आठ तक की कक्षाएं अभी भी ऑनलाइन माध्यम से ही संचालित हो रही हैं। नौवीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों की कक्षाएं भी एक दिन छोड़कर ऑनलाइन माध्यम के ही भरोसे हैं। इसलिए विद्यार्थियों को ऑनलाइन जरिए से ई-कंटेंट दीक्षा एप के जरिए मुहैया कराया जाएगा। डीआइओएस डॉ. धर्मेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि, शासनस्तर पर इस संबंध में कदम उठाने की जानकारी हुई है। निजी स्कूलों में दीक्षा एप का संचालन कैसे होगा? कंटेंट क्या रहेगा? इस संबंध में स्पष्ट आदेश आने के बाद व्यवस्था लागू कराई जाएगी।