कोहरे के चलते कार व ट्रक की आमने-सामने भिड़ंत, छह लोग घायल Aligarh news
जवां क्षेत्र में पिलोना मोड़ पर शनिवार को कार व ट्रक में आमने सामने से भिड़ंत हो गयी हादसे में छह लोग घायल हो गये जिन्हें पुलिस की मदद से मेडिकल भेज दिया गया। घायलोंं मेंं चार लोग बुलंदशहर के बताये जा रहे हैं।
अलीगढ़, जेएनएन : जवां क्षेत्र में पिलोना मोड़ पर शनिवार को कार व ट्रक में आमने सामने से भिड़ंत हो गयी, हादसे में छह लोग घायल हो गये जिन्हें पुलिस की मदद से मेडिकल भेज दिया गया। घायलोंं मेंं चार लोग बुलंदशहर के बताये जा रहे हैं।
सुबह हुई टक्कर
जानकारी के अनुसार शनिवार की सुबह जवा के पिलोना मोड़ पर कार व ट्रक की आमने सामने भिड़ंत हो गयी़। टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए जबकि ट्रक बीच सड़क पर पलट गया। हादसे में छह लोग घायल हो गये। घायलों में चार लोग चौडगरा थाना छतारी जनपद बुलंदशहर के बताये जा रहे हैं जबकि दो लोग लोधी थाना जहांगीराबाद जनपद बुलंदशहर के हैं। घायलों में दो हालत गंभीर है। सभी घायलों को मेडिकल भेज दिया गया।