हाथरस में खुद को घिरा देख फायरिंग करते भाग गए भैंस चोर
हसायन थाना क्षेत्र के गांव कानऊ में बदमाशों ने भैंस खोल ली। उसे वाहन में चढ़ाते समय जगार हो गई तो दो भैंसों को ग्रामीणों ने विरोध करते हुए बचा लिया। ग्रामीणों ने शोर मचाया तो बदमाश फायरिंग करते हुए भाग गए। सूचना पर आई पुलिस ने जानकारी ली।
हाथरस, जेएनएन। हसायन थाना क्षेत्र के गांव कानऊ में बदमाशों ने भैंस खोल ली। उसे वाहन में चढ़ाते समय जगार हो गई तो दो भैंसों को ग्रामीणों ने विरोध करते हुए बचा लिया। ग्रामीणों ने पथराव कर शोर मचाया तो बदमाश फायरिंग करते हुए भाग गए। सूचना पर आई पुलिस ने जानकारी ली।
एेसे हुई वारदात
कानऊ निवासी प्रेमपाल सिंह पुत्र हरप्रसाद की भैंसें हसायन जलेसर मार्ग के मुख्य मार्ग बने घेर में रोजाना की तरह बंधी हुई थीं। तड़के करीब तीन-चार बजे के मध्य बदमाशों ने पशुओं को खोल लिया। गाड़ी में चढ़ाने की कोशिश कर रहे थे। एक भैंस ही चढ़ पाई थी कि प्रेमपाल के बड़े भाई लाखन ङ्क्षसह लघुशंका के लिए बाहर आए। उन्होंने पशुओं को सड़क पर देखा तो चौंके। उनकी नजर पास खड़ी मेटाडोर पर गई, जिसमें एक भैंस को शातिर चढ़ा रहे थे। उन्होंने शोर मचाया तो प्रेमपाल की पत्नी गायत्री देवी और दोनों भाई भी जाग गए। उन्होंने भी शोर करना शुरू कर बदमाशों पर ईंट पत्थरों से हमला बोल दिया। जवाब में बदमाशों ने फायङ्क्षरग कर दी। फायङ्क्षरग की आवाज पर ग्रामीण जाग गए। घटनास्थल की तरफ दौड़े। बदमाश अपने आप को घिरा देख कर दो अन्य भैंसों को छोड़कर भाग गए। पशुपालकों में भय और रोष व्याप्त है।
बाइक सवार ने घायल को डंडे से पीटा
गुरुवार दोपहर को चावड़ गेट निवासी अरुन उपाध्याय पुत्र कालीचरन उपाध्याय किसी काम से बीएच ऑयल मिल रोड की तरफ जा रहे थे। इसी बीच एक बाइक सवार ने टक्कर मार दी, जिससे वे जख्मी हो गए। बाइक सवार की गलती होने के बाद भी उसने घायल से डंडे से मारपीट कर दी और मौके से फरार हो गया। मामले की जानकारी होने पर घायल के स्वजन मौके पर पहुंचे। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया और कोतवाली पुलिस को सूचना दी।