Move to Jagran APP

राजा महेंद्र प्रताप विश्वविद्यालय के लिए 10 करोड़ का बजट जारी Aligarh news

अलीगढ़-पलवल हाईवे पर लोधा थाने के ठीक सामने वाली सड़क पर मूसेपुर गांव में बनने जा रहे राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय के निर्माण को लेकर बड़ी खबर आई है। शासन स्तर से इसके लिए 25 मार्च को पहली बार 10 करोड़ का बजट जारी कर दिया है।

By Anil KushwahaEdited By: Published: Sun, 28 Mar 2021 05:31 AM (IST)Updated: Sun, 28 Mar 2021 06:40 AM (IST)
राजा महेंद्र प्रताप विश्वविद्यालय के लिए 10 करोड़ का बजट जारी Aligarh news
राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय के निर्माण के लिए 191 करोड़ का बजट स्वीकृत

सुरजीत पुंढीर, अलीगढ़ : अलीगढ़-पलवल हाईवे पर लोधा थाने के ठीक सामने वाली सड़क पर मूसेपुर गांव में बनने जा रहे राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय के निर्माण को लेकर बड़ी खबर आई है। शासन स्तर से इसके लिए 25 मार्च को पहली बार 10 करोड़ का बजट जारी कर दिया है। लोक निर्माण विभाग ने पिछले दिनों इसके लिए 112 करोड़ की डीपीआर बनाकर शासन को भेजी थी। इसमें से 101 करोड़ के बजट को स्वीकृति दी गई है। इसी बजट से विश्वविद्यालय परिसर का निर्माण होना है।

loksabha election banner

लंबे समय से थी राज्‍यस्‍तरीय विश्‍वविद्यालय की मांग

अब तक अलीगढ़ मंडल के सभी उच्च शैक्षणिक संस्थान डा. बीआर आंबेडकार विवि से जुड़े हुए हैं। इसके चलते छात्र-छात्राओं को काफी परेशानियां होती हैं। कभी परिणाम अटक जाता है तो कभी परीक्षा ही नहीं हो पाती हैं। ऐसे में अलीगढ़ मंडल में पिछले एक दशक से भी ज्यादा समय से राज्य स्तरीय विश्वविद्यालय की मांग चली आ रही थी। अब 2019 में छात्र संगठनों एवं स्थानीय नेताओं के संघर्ष और प्रशासनिक अधिकारियों की गहरी दिलचस्पी के चलते सीएम योगी ने अलीगढ़ में राजा महेंद्र प्रताप सिंह के नाम से नया राज्य विश्वविद्यालय बनाने की घोषणा की। अब इसके लिए शासन स्तर से पहली बार 10 करोड़ का बजट जारी किया है।  ऐसे में अब पंचायत चुनाव के खत्म होते ही विश्वविद्यालय के शिलान्यास होने के आसार लगाए जा रहे हैं।

कई बार जा चुका है प्रस्ताव 

पीडब्लूडी निर्माण को विश्वविद्यालय निर्माण की जिम्मेदारी दी गई है। विभाग की तरफ से इमारत एवं अन्य सुविधाओं के लिए सबसे पहले 839 करोड़ का प्रस्तावित बजट भेजा था। इस पर शासन स्तर से एक साथ के बजाय चरणबद्ध निर्माण का निर्देश दिए गए। इस पर दोबारा से 345 करोड़ का संशोधित प्रस्ताव भेजा गया। बाद में 223 करोड़ का तीसरा प्रस्ताव दिया गया। अब कुछ दिन पहले 112 करोड़ का संशोधित प्रस्ताव भेजा था। इसमें से 101 करोड़ के बजट को स्वीकृति मिली है। 

इनका होगा निर्माण

प्रशासनिक भवन, शैक्षणिक भवन, फैसिलिटी सेंटर, कैंटीन, हेल्थ सेंटर, पुलिस चौकी, सब स्टेशन, महिला छात्रावास तीन सीटर, पुरुष छात्रावास तीन सीटर, कुलपति आवास, एक टाइप 5 आवाास, एक टाइप 4 आवास, एक टाइप 3 आवास, गार्ड रूम, मेंटीनेंस आफिस, ट्यूवबेल, कैटल कैचर, सड़क, वाटर सप्लाई, स्ट्रीट लाइट एवं बाउंड्री शामिल हैं। 

2022-23 से शुरू होगा शैक्षिक सत्र

विश्वविद्यालय का 2022-23 से शैक्षणिक सत्र होना हैं। ऐसे में पीडब्ल्यूडी को जून 2022 से पहले इसका निर्माण कार्य पूरा करना है। यह विवि पूरी तरह से यूजीसी के मानकों से बना होगा। इसमें विद्युत संयोजन के लिए 1.79 करोड़ व सब स्टेशन के लिए 3.60 करोड़ की धनराशि एक मुश्त खर्च होगी। विवि के भवनों के निर्माण के लिए डा. भीमराव आंबेडकर विवि आगरा की पूल निधि से 100 करोड़ का बजट हस्तांतरित किया जाएगा। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.