BSP Review Meeting : कार्यकर्ता बूथ स्तर तक पार्टी को करें मजबूत, ऐसे करें तैयारी
बसपा की एक मैरिज होम में हुई समीक्षा बैठक में अलीगढ़-आगरा के मंडल मुख्य सेक्टर प्रभारी सूरज सिंह ने कहा कि कार्यकर्ता बूथ स्तर तक पार्टी संगठन को मजबूत बनाएं। विधानसभा सेक्टर प्रभारी इनकी समीक्षा करें। सेक्टर कमेटियों की प्रगति रिपोर्ट पेश की
अलीगढ़, जेएनएन। बसपा की एक मैरिज होम में हुई समीक्षा बैठक में अलीगढ़-आगरा के मंडल मुख्य सेक्टर प्रभारी सूरज सिंह ने कहा कि कार्यकर्ता बूथ स्तर तक पार्टी संगठन को मजबूत बनाएं। विधानसभा सेक्टर प्रभारी इनकी समीक्षा करें। अगले विधानसभा चुनाव में पार्टी किसी तरह का जोखिम लेना नहीं चाहती है। कार्यकर्ता बसपा के संगठन में नए लोगों को जोड़े और पार्टी को मजबूत करें। इस दौरान हाथरस बूथ व सेक्टर कमेटियों की प्रगति रिपोर्ट पेश की
सेक्टर कमेटियों की प्रगति रिपोर्ट पेश की
अलीगढ़ मंडल के मुख्य सेक्टर प्रभारी अशोक सिंह संगठन की समीक्षा बैठक ले रहे थे। इस दौरान उन्होंने बूथ स्तर पर बनाई गई कमेटियों की जांच की। मुख्य सेक्टर प्रभारी विजेंद्र सिंह विक्रम ने सभी को चुनाव की तैयारियों में जुटने का आग्रह किया। साथ ही कहा कि कार्यकर्ता बसपा के संगठन में नए लोगों को जोड़े और पार्टी को मजबूत करें। बैठक को मुख्य सेक्टर प्रभारी महेश चौधरी, अरविंद कुमार आदित्य, शिव कुमार शास्त्री, तिलकराज यादव, अशोक प्रजापति व जसवंत सांवरिया ने संबोधित किया। हाथरस के बसपा जिलाध्यक्ष बनी सिंह जाटव ने जिले में बनी बूथ व सेक्टर कमेटियों की प्रगति रिपोर्ट पेश की। अलीगढ़ जिलाध्यक्ष रतनदीप सिंह ने आभार जताया।