ब्राह्मण एक जाति नहीं संस्कार भी है, उसका उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं Aligarh news
अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा की वर्चुअल बैठक में मिर्जापुर में तीन बच्चों की निर्मम हत्या पर रोष व्यक्त किया गया। वक्ताओं ने कहा कि बच्चों की आंखें तक फोड़ दी गईं। आरोप लगाया कि प्रदेश में ब्राह्मण समाज पर अत्याचार हो रहा है।
अलीगढ़, जेएनएन : अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा की वर्चुअल बैठक में मिर्जापुर में तीन बच्चों की निर्मम हत्या पर रोष व्यक्त किया गया। वक्ताओं ने कहा कि बच्चों की आंखें तक फोड़ दी गईं। आरोप लगाया कि प्रदेश में ब्राह्मण समाज पर अत्याचार हो रहा है।
युवाओं को बनाया जा रहा निशाना
महासभा के जिलाध्यक्ष राकेश शर्मा ने कहा कि पिछले कुछ समय से ब्राह्मण समाज के युवाओं को निशाना बनाया जा रहा है। बदमाश, अपराधी बताते हुए एनकाउंटर किया जा रहा है। इसके पीछे साजिश है, क्या अपराधी या बदमाश एक जाति विशेष के ही उत्तर प्रदेश में हैं। निश्चित ही अपराधियों का खात्मा प्रदेश की जनता के हित में है। मगर, साजिश के तहत फंसाना गलत है। सरकार को प्रदेश में हो रहे तमाम मामलों का स्वतः संज्ञान लेना चाहिए। यदि सरकार ब्राह्मण समाज के लोगों पर हो रहे अत्याचार के प्रति गंभीर नहीं होती है और दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई नहीं की जाती है तो पूरे प्रदेश में अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा आंदोलन को बाध्य होगी। फिर, सरकार को हमारी ताकत का अंदाजा लग जाएगा। राकेश शर्मा ने कहा कि ब्राह्मण एक जाति नहीं, संस्कार भी है। हितेंद्र उपाध्याय बंटी ने कहा कि ब्राह्मण समाज राष्ट्र रक्षा में हमेशा आगे रहा है। देश-धर्म के लिए हम मर-मिट जाने वाले लोग हैं। इसलिए समाज के लोगों का उत्पीड़न कतई बर्दास्त नहीं करेंगे। अनुराग गौतम ने कहा कि हमने हमेशा समाज को मजबूत करने का काम किया है। इस मौके पर डॉ दिनेश शर्मा, विपिन उपाध्याय, राजा पंडित बॉबी गौतम, नारायण सारस्वत आशीष दुबे, रामअवतार शर्मा, आशीष शर्मा, लक्ष्मी शर्मा, विकास पंडित, सौरभ पंडित आदि थे।