Move to Jagran APP

UP Assembly Elections 2022 : भाजपा की युवाओं पर नजर, सम्मेलनों से बनाएगी क्षेत्र में असर

विधानसभा चुनाव में भाजपा की सबसे अधिक नजर युवाओं पर है। भाजपा दो प्रकार से युवाओं पर नजर रख रही है। एक तो युवा मतदाता और दूसरा भारतीय जनता युवा मोर्चा के सम्मेलन व कार्यक्रम हैं। इसलिए भाजपा दिसंबर में ताबड़तोड़ सम्मेलन की तैयारी कर रही है।

By Anil KushwahaEdited By: Published: Tue, 30 Nov 2021 07:43 AM (IST)Updated: Tue, 30 Nov 2021 12:24 PM (IST)
UP Assembly Elections 2022 : भाजपा की युवाओं पर नजर, सम्मेलनों से बनाएगी क्षेत्र में असर
विधानसभा चुनाव में भाजपा की सबसे अधिक नजर युवाओं पर है।

अलीगढ़, जागरण संवाददाता। विधानसभा चुनाव में भाजपा की सबसे अधिक नजर युवाओं पर है। भाजपा दो प्रकार से युवाओं पर नजर रख रही है। एक तो युवा मतदाता और दूसरा भारतीय जनता युवा मोर्चा के सम्मेलन व कार्यक्रम हैं। इसलिए भाजपा दिसंबर में ताबड़तोड़ सम्मेलन की तैयारी कर रही है। खास बात है कि जिले और महानगर दोनों के अलग-अलग सम्मेलन आयोजित किए गए हैं।

loksabha election banner

सबसे मजबूत इकाइ है युवा मोर्चा

भाजपा में सबसे मजबूत इकाई युवा मोर्चा की मानी जाती है। युवा मोर्चा से तमाम नेता राष्ट्रीय स्तर पर पहुंचे हैं। जिन्होंने पार्टी को मजबूत करने का काम किया है। इसलिए भाजपा में सभी नेता युवा मोर्चा के माध्यम से राजनीति की शुरुआत करना चाहते हैं। विधानभा चुनाव में भाजपा युवा मोर्चा की शक्ति का प्रयोग करेगी। इसलिए दिसंबर में युवाओं का सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। यह सम्मेलन 20 से 25 दिसंबर के बीच में होंगे। इसमें महानगर का सम्मेलन अलग होगा। शहर के युवाओं काे एकत्र किया जाएगा। सम्मेलन में प्रदेश और केंद्र के पदाधिकारी आएंगे जो युवाओं को संबोधित करेंगे। उन्हें पार्टी की नीतियों के बारे में बताएंगे। साथ ही युवाओं की देश में सहभागिता के बारे में जानकारी देंगे।

संगठन की सबसे बड़ी ताकत है युवा मोर्चा

महानगर अध्यक्ष डा. विवेक सारस्वत का कहना है कि युवा मोर्चा संगठन की सबसे बड़ी ताकत होता है। क्योंकि यहां से निकलने कार्यकर्ता की आगे लंबी पारी होती है। इसलिए संगठन उन्हें माजने का काम करता है। उन्होंने कहा कि भाजपा सिर्फ राजनीतिक पार्टी नहीं है, बल्कि देश के काम को भी वह सेवा के साथ लेती है। इसलिए युवा सम्मेलन में यह सिर्फ नहीं कहा जाएगा कि पार्टी को वोट दो, आखिर भाजपा को क्यों वोट दो उसे समझाया जाएगा। उन्हें बताया जाएगा कि देश को कैसे मजबूत बनाए रखना है। वहीं, जिले का भी सम्मेलन अलग होगा। इसमें देहात के युवाओं को जोड़ा जाएगा। उन्हें देश के साथ ही करियर के बारे में भी बताया जाएगा। वह करियर के क्षेत्र में कैसे आगे बढ़े इसके लिए भी उन्हें प्रेरित किया जाएगा। जिलाध्यक्ष चौधरी ऋषिपाल सिंह ने कहा कि गांवों में युवाओं के बीच संगठन के पदाधिकारी जाएंगे और पार्टी की नीतियों के बारे में बताएंगे। सातों विधानसभा क्षेत्रों में युवाओं की बड़ी भूमिका होगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.