Move to Jagran APP

भाजपा आज मनाएगी स्थापना दिवस, और भी हैं आयोजन Aligarh News

जिलाध्यक्ष चौधरी ऋषिपाल सिंह ने बताया कि जिला कार्यालय और मंडल स्तर पर भी कार्यक्रम होंगे। जापान हाउस स्थित जिला कार्यालय पर मंगलवार सुबह नौ बजे से कार्यक्रम शुरू होगा। कार्यालय को सजाया जाएगा। यहां पार्टी का झंडा फहराया जाएगा।

By Sandeep Kumar SaxenaEdited By: Published: Tue, 06 Apr 2021 06:06 AM (IST)Updated: Tue, 06 Apr 2021 06:06 AM (IST)
भाजपा आज मनाएगी स्थापना दिवस, और भी हैं आयोजन Aligarh News
भाजपा मंगलवार को पार्टी का 41वां स्थापना दिवस बूथ स्तर पर मनाएगी।
अलीगढ़, जेएनएन। भाजपा मंगलवार को पार्टी का 41वां स्थापना दिवस बूथ स्तर पर मनाएगी। बूथों पर कार्यक्रम होंगे। पार्टी की लंबी यात्रा के बारे में वरिष्ठ भाजपा नेता कार्यकर्ताओं को जानकारी देंगे। जिलाध्यक्ष चौधरी ऋषिपाल सिंह ने बताया कि जिला कार्यालय और मंडल स्तर पर भी कार्यक्रम होंगे। जापान हाउस स्थित जिला कार्यालय पर मंगलवार सुबह नौ बजे से कार्यक्रम शुरू होगा। कार्यालय को सजाया जाएगा। यहां पार्टी का झंडा फहराया जाएगा। जिलाध्यक्ष समेत पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी अपना उदबोधन देंगे। वहीं, पूरे जिले में भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी अपने-अपने घरों पर भी पार्टी का झंडा फहराएंगे। जिला प्रभारी श्रीचंद्र शर्मा ने कहा कि छह अप्रैल 1980 को भाजपा की स्थापना हुई थी। पार्टी ने इस अवधि में तमाम उतार-चढ़ाव देखें। मगर, पार्टी सिद्धांतों से नहीं भटकी। हम राष्ट्रसेवा का संकल्प लिए कार्य करते रहे, इसलिए आज दुनिया की सबसे बड़ी पार्टियों में भाजपा शुमार है। जिला महामंत्री शिवनारायण शर्मा ने कहा कि हम सभी केंद्र और प्रदेश सरकार की नीतियों को घर-घर तक ले जाएंगे। बैठक में जिला महामंत्री डा. गोपाल माहेश्वरी, अनेक पाल सिंह, पंकज पवार, राजेश राणा, अवध प्रताप सिंह, उमेश राघव, धर्मेंद्र चौधरी, मीडिया प्रभारी आशीष कुमार, अन्नू आजाद आदि मौजूद थे।
 
एएमयू में आनलाइन व्याख्यान आज
 अलीगढ़ : एएमयू के स्ट्रेटजिक एंड सिक्योरिटी स्टडीज़ विभाग की ओर से छह अप्रैल को दोपहर तीन बजे एक व्याख्यान आयोजित किया जाएगा। विभागाध्यक्ष प्रो. आफताब आलम के अनुसार रणनीतिक अध्ययन कार्यक्रम आब्जर्वर रिसर्च फाउंडेशन के निदेशक हर्ष वी पंत ‘भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा ढांचे में चीन के तत्व’ विषय पर विचार रखेंगे। अध्यक्षता कुलपति प्रो. तारिक मंसूर करेंगे। 
 
बुलंदशहर में बरामद किशोरी के आज होंगे कोर्ट में बयान
जासं, अलीगढ़ : बुलंदशहर से बरामद की गई लोधा के एक गांव से अपह्रत किशोरी के मंगलवार को कोर्ट में बयान कराए जाएंगे। इसके बाद ही पता चलेगा कि किशोरी क्यों और कैसे बुंलदशहर पहुंची थी? पुलिस ने इस संबंध में अभी कुछ भी स्पष्ट नहीं किया है। 23 सितंबर 2020 को लोधा के गांव के 15 साल की किशोरी का अपहरण हुआ था। पुलिस ने संदेह के आधार पर गांव के ही बाप-बेटे को जेल भेज दिया। कोई सुराग न मिलने पर पुलिस ने जेल में बंद दोनों आरोपितों समेत चार संदिग्धों का पालीग्राफ टेस्ट कराने का निर्णय लिया। 22-23 अप्रैल को टेस्ट होना था। लेकिन, शुक्रवार रात एसओ लोधा अभय शर्मा की टीम ने किशोरी को बुलंदशहर से सकुशल बरामद कर लिया। किशोरी वहां किराए पर रह रही थी। नौकरी भी कर रही थी। लोधा एसओ लोधा शर्मा ने बताया कि किशोरी का मेडिकल हो चुका है। मंगलवार को कोर्ट में धारा 164 के बयान होंगे।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.