Move to Jagran APP

Panchayat elections : भाजपा ने कसी कमर, पूरे दमखम से चुनाव लड़ने की तैयारी Aligarh news

भाजपा पंचायत चुनाव के लिए कमर कस ली है। इस बार चुनाव दमदारी से लड़ेगी। इसलिए प्रदेश नेतृत्व ने निर्णय लिया है कि चुनाव में जनप्रतिनिधियों का हस्तक्षेप नहीं रहेगा। संगठन पर सारा दारोमदार रहेगा। संगठन स्तर से ही दावेदार के नाम जाएंगे जिन्हें प्रदेश कार्यालय से घोषित किया जाएगा।

By Anil KushwahaEdited By: Published: Thu, 28 Jan 2021 05:09 PM (IST)Updated: Thu, 28 Jan 2021 05:09 PM (IST)
Panchayat elections : भाजपा ने कसी कमर, पूरे दमखम से चुनाव लड़ने की तैयारी Aligarh news
जिलाध्यक्ष चौधरी ऋषिपाल सिंह ने कहा कि हमारे सभी चुनाव को संगठन ही लड़ाता है।

अलीगढ़, जेएनएन : भाजपा पंचायत चुनाव के लिए कमर कस ली है। इस बार चुनाव दमदारी से लड़ेगी। इसलिए प्रदेश नेतृत्व ने निर्णय लिया है कि चुनाव में जनप्रतिनिधियों का हस्तक्षेप नहीं रहेगा। संगठन पर सारा दारोमदार रहेगा। संगठन स्तर से ही दावेदार के नाम जाएंगे, जिन्हें प्रदेश कार्यालय से घोषित किया जाएगा।

loksabha election banner

पूरे दमखम से लड़़े़े़े़ेगी भाजपा 

लंबे समय से पंचायत चुनाव में सपा-बसपा का दबदबा रहता रहा है। पहली बार भाजपा ने पूरे दमखम के साथ चुनाव लड़ने का निर्णय लिया है। प्रदेश नेतृत्व ने घोषित किया है कि इस बार जिला पंचायत के चुनाव में सदस्यों  के नाम की घोषणा लखनऊ से होगी। इससे पहले स्थानीय आधार पर हुआ करती थी। चुनाव में तोड़तोड़ की राजनीति होने के चलते अधिकतर भाजपा इससे दूरी बनाए रहती थी, मगर इस बार जिले में 47 जिला पंचायत क्षेत्रों के प्रत्याशी घोषित किए जाएंगे। इसमें संगठन की अहम भूमिका रहेगी। मंडल स्तर से दावेदारों के नाम भेजे जाएंगे। मंडल अध्यक्ष और कार्यकारिणी की सहमति होनी जरूरी है। यहां से नाम जिले में भेजे जाएंगे। जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में बनेगी कमेटी दावेदारों के नाम को प्रदेश कार्यालय, लखनऊ भेजेगी। यहां पर प्रदेश नेतृत्व दावेदार के नाम पर अंतिम मुहर लगाएगा। इसके बाद वहीं से प्रत्याशियों के नाम की घोषणा होगी। इसमें जनप्रतिनिधियों को हस्तेक्षप करने से मना किया गया है।

पंचायत के बाद विधानसभा चुनाव की होगी तैयारी

चूंकि पंचायत चुनाव के तुरंत बाद विधानसभा चुनाव की तैयारियां शुरू हो जाएंगी। ऐसे में जनप्रतिनिधियों के हस्तक्षेप से विवाद उत्पन्न हो सकता है, जो आगामी चुनाव को प्रभावित कर सकता है। जिलाध्यक्ष चौधरी ऋषिपाल सिंह ने कहा कि हमारे सभी चुनाव को संगठन ही लड़ाता है, इसमें भी संगठन की अहम भूमिका होगी। इस बार हम दमदारी से चुनाव लड़ेंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.