Move to Jagran APP

वेबिनार में बोले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, मोदी ने हमेशा कड़े व बड़े फैसले लिए Aligarh News

प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि पीएम का जन्म गरीब परिवार में हुआ लेकिन उन्होंने अपने कार्याें से पूरे देश के गरीब परिवारों के विकास की जिम्मेेेेेेदारी उठाई।

By Sandeep SaxenaEdited By: Published: Sat, 19 Sep 2020 10:53 PM (IST)Updated: Sat, 19 Sep 2020 10:53 PM (IST)
वेबिनार में बोले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, मोदी ने हमेशा कड़े व बड़े फैसले लिए Aligarh News
वेबिनार में बोले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, मोदी ने हमेशा कड़े व बड़े फैसले लिए Aligarh News
अलीगढ़ जेएनएन: प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी का जन्म गरीब परिवार में हुआ, लेकिन उन्होंने अपने जीवन में अपने कार्याें से पूरे देश के गरीब परिवारों के विकास की जिम्मेदारी उठाई। मोदी ने हमेशा कड़े व बड़े फैसले लिए। कांग्रेस के शासन में आए दिन आतंकी घटनाएं होती थीं। अब समय बदल गया है। देश की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध मोदी ने देश के दुश्मनों को ऐसा जबाब दिया जो पहले कभी नहीं दिया गया था। यह बात भाजपा प्रदेश अध्‍यक्ष ने वेबिनार में कही। 
 
मोदी विश्व की विभूति 
अर्जुन अवार्ड प्राप्त अलका तोमर ने कहा कि देश के पहले प्रधानमंत्री हैं जो देश के खिलाडिय़ों से संवाद भी करते है और उनका उत्साहवर्धन भी करते हैं। मोदी ने बेटी बचाओ-बेटी खिलाओ का नारा दिया जो मुझ जैसी बेटियों को आगे बढऩे का हौसला देता है। सुकन्या समृद्धि योजना से गरीब परिवार की बेटियों का भविष्य सुरक्षित हो रहा है। पद्मश्री प्रो. राजेश्वर आचार्य ने कहा कि नरेंद्र मोदी शतायु हों। मोदी देश के प्रधानमंत्री होने के साथ ही विश्व की विभूति भी हैं। विश्व में परिवर्तन व प्रत्यावर्तन लाने की क्षमता रखते हैं। 

loksabha election banner
मोदी ने दरिद्र नारायण की पूजा का संदेश दिया
प्रयागराज में श्रमिकों व स्वच्छता कर्मचारियों का पगवंदन करके मोदी ने दरिद्र नारायण की पूजा का संदेश दिया। मोदी वह व्यक्ति है जो नर में नारायण के दर्शन करते हैं। पश्चिम क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल ने सभी का स्वागत किया। ब्रज क्षेत्र के अध्यक्ष रजनीकांत माहेश्वरी ने आभार जताया। संचालन प्रदेश मंत्री अंजुला माहौर ने किया। कार्यक्रम में ब्रज मीडिया प्रभारी केके भारद्वाज, क्षेत्रीय संयोजक नीति शोध, आरके सिंह राघव, पूनम बजाज, सुनील पांडेय,  राजीव शर्मा, विधायक संजीव राजा, विधायक अनिल पाराशर आदि थे। 

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.