Move to Jagran APP

पंचायत चुनाव के रास्‍ते विधानसभा के लिए मैदान तैयार कर रही भाजपा Aligarh news

भाजपा पंचायत चुनाव के माध्यम से आगामी विधानसभा चुनाव की भी जमीन तैयार कर रही है। इसलिए जो भी कार्यक्रम तय किए जा रहे हैं वह आगामी चुनाव को ध्यान में रखकर किए जा रहे हैं। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में भाजपा गांव-गांव जा रही है।

By Anil KushwahaEdited By: Published: Tue, 23 Mar 2021 11:23 AM (IST)Updated: Tue, 23 Mar 2021 11:23 AM (IST)
पंचायत चुनाव के रास्‍ते विधानसभा के लिए मैदान तैयार कर रही भाजपा  Aligarh news
भाजपा पंचायत चुनाव के माध्यम से आगामी विधानसभा चुनाव की भी जमीन तैयार कर रही है।

अलीगढ़, जेएनएन : भाजपा पंचायत चुनाव के माध्यम से आगामी विधानसभा चुनाव की भी जमीन तैयार कर रही है। इसलिए जो भी कार्यक्रम तय किए जा रहे हैं, वह आगामी चुनाव को ध्यान में रखकर किए जा रहे हैं। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में भाजपा गांव-गांव जा रही है। पार्टी के नेता और जनप्रतनिधि गांवों में केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं का बखान कर रहे हैं। अब भाजपा ने केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय को भी जनता के बीच में ले जाएगी। 

loksabha election banner

सरकार की नीतियां देश को आगे ले जा रहीं

भाजपा जिलाध्यक्ष चौधरी ऋषिपाल सिंह का कहना है कि केंद्र व प्रदेश सरकार की नीतियों ने देश को आगे ले जाने का काम किया है। देश सशक्त हुआ है, वरना पहले अदना सा भी देश भारत को आंख दिखा देता था। आज स्थिति यह है कि बड़े देशों के राष्ट्राध्यक्ष भी पीएम नरेंद्र मोदी की अगुवायी में खड़े हो जाते हैं। वह पीएम का एक सशक्त देश के प्रतिनिधि के रुप में स्वागत करते हैं। इससे साफ पता चलता है कि देश की ताकत बढ़ी है। ऋषिपाल सिंह ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी ने केंद्र में तमाम ऐसे निर्णय लिए हैं, जो अभूतपूर्व हैं, जिन निर्णयों को आजादी के बाद से अभी तक किसी ने लेने की हिम्मत तक नहीं की थी। उन निर्णय को लेकर साहसिक कदम उठाया है। अनुच्छेद 370 को समाप्त करके जम्मू-कश्मीर को देश में जोड़ दिया, वरना यह राज्य हमेशा देश से अलग-थलग पड़ा रहता था। देश के किसी भी राज्य का व्यक्ति जम्मू-कश्मीर में अब जमीन खरीदकर रोजगार कर सकता है, अपने आवास बना सकता है।

पूरी दुनिया ने मोदी का लोहा माना 

राम मंदिर निर्माण की नींव रखकर पीएम नरेंद्र मोदी ने करोड़ों हिंदुओं का दिल जीत लिया। पूरी दुनिया पीएम मोदी की ताकत का लोहा माना। विश्व के तमाम देशाें ने इसकी सराहना भी की। तीन तलाक जैसे कुप्रथा पर कानून बनाया। वरना मुस्लिम समाज में महिलाओं को जब इच्छा होती थी उनके पति उन्हें तलाक दे दिया करते थे। तमाम मुस्लिम महिलाओं ने इसका स्वागत किया। आज वह अपने साथ होने वाले अन्याया का डटकर मुकाबला भी कर रही हैं। जिलाध्यक्ष ऋषिपाल सिंह ने कहा कि इन बातों को जनता को बताया जाएगा। गांव-गांव जाकर लोगों को समझाया जाएगा। भाजपा के कार्यकर्ता यह बताएंगे कि ये काम आसान नहीं थे। इन्हें आजतक कोई सरकार करने की हिम्मत नहीं कर सकी। इसलिए त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव हो या फिर आगामी विधानसभा चुनाव भाजपा की स्थिति बहुत मजबूर होगी। महानगर अध्यक्ष डा. विवेक सारस्वत ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री ने प्रदेश में तमाम महत्वपूर्ण कदम उठाए। भूमाफिया का राज था। जमीनों पर कब्जे होते थे, मगर उसे खाली नहीं कराया जाता था। योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में अरबों रुपये की जमीन खाली कराई। सूबे में गुंडों और बदमाशों के खिलाफ सख्त कदम उठाए गए। महिलाओं के साथ हो रही छेड़छाड़ के मामले में शुुरुआत से ही सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए। वरना बहन-बेटियों का घरों से निकलना मुश्किल हो जाता था। पुलिस कार्रवाई नहीं करती थी। डा. विवेक सारस्वत ने कहा कि प्रदेश सरकार के कार्य के तमाम निर्णयों ने सुशासन स्थापित किया है। इसलिए प्रदेश की जनता सरकार के साथ है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.