Move to Jagran APP

जनता के हित में बदला नुमाइश मैैैैैदान में पेेेेेेेेेेेेट्रोल पंप का निर्णय Aligarh News

भाजपा सांसद सतीश कुमार गौतम ने कहा कि डीएम ने पेट्रोल पंप स्थगित करके जनता के हित में निर्णय लिया है। उन्होंने पेट्रोल पंप के प्रकरण को जनता के हित में उठाया था।

By Sandeep SaxenaEdited By: Published: Fri, 24 Jul 2020 02:07 AM (IST)Updated: Fri, 24 Jul 2020 02:26 PM (IST)
जनता के हित में बदला नुमाइश मैैैैैदान में पेेेेेेेेेेेेट्रोल पंप  का निर्णय Aligarh News
जनता के हित में बदला नुमाइश मैैैैैदान में पेेेेेेेेेेेेट्रोल पंप का निर्णय Aligarh News

अलीगढ़ [जेएनएन]: भाजपा सांसद सतीश कुमार गौतम ने कहा कि डीएम ने पेट्रोल पंप स्थगित करके जनता के हित में निर्णय लिया है। उन्होंने पेट्रोल पंप के प्रकरण को जनता के हित में उठाया था। नुमाइश मैदान में एतिहासिक प्रदर्शनी लगती है। अलीगढ़ ही नहीं आसपास के तमाम जिलों के लोग यहां आते हैं। नुमाइश अलीगढ़ की शान है। साथ ही दशहरा में रावण दहन होता है, पटाखा बाजार लगता है। मंगल बाजार से भी लाखों लोग जुड़े हुए हैं, इसलिए मैंने पेट्रोल पंप को मना किया था।

loksabha election banner

यह है मामला

उतर प्रदेश के जनपद अलीगढ़ में भाजपा सांसद सतीश गौतम की चुनौती के बाद  प्रशासन ने अपना प्रस्‍ताव वापस ले लिया है।  नुमाइश मैदान में पेट्रोल पंप का प्रस्ताव निरस्त कर दिया गया है, अब यहाँ मैरिज होम बनाने के फैसले हुआ है। यह गरीब लोगों के लिए फ्री व न्यूनतम किराये के लिए रहेगा। डीएम चंद्रभूषण सिंह का कहना है कि सांसद की जिले में व्यापक जन भावनाएं हैं। ऐसे में इस फैसले को लिए गया है। इससे पहले एक सरकारी पेट्रोल पंप का प्रस्ताव आया था। जिस पर विचार चल रहा था, लेकिन अब मैरिज होम बनाने के फैसले हुआ है। इस जमीन पर कुछ लोग कब्जा करना चाह रहे हैं। उसे रोकने के लिए जमीम का प्रयोग किया जा रहा है। डीएम का कहना है कि कुछ भूमाफिया इस बेशकीमती जगह पर कब्जा करना चाह रहे थे, लेकिन इस हरगिज नहीं होने दिया जाएगा। नुमाइश जनता के लिए है। इसका प्रयोग शहर के जनहित में ही होगा। मैरिज होम का निर्माण होगा। माफिया के खिलाफ़ करवाई होगी। पहले भी कब्जा हटाया जा चुका है।

ऐसे तो नुमाइश मैदान का अस्तित्व ही खत्म हो जाता  

नुमाइश मैदान में प्रशासन द्वारा पेट्रोल पंप की अनुमति देने से अलीगढ़ में सरगर्मी बढ़ गई? है। जनप्रतिनिधि से लेकर आम आदमी तक हैरान हैं कि आखिर नुमाइश मैदान में  पेट्रोल पंप की कैसे अनुमति दे दी गई?  जबकि मसूदाबाद और जीटी रोड पर देव मोटर्स के पास पहले से ही पेट्रोल पंप मौजूद है। ऐसे में यदि नुमाइश में पेट्रोल पंप लग गया तो 100 वर्षों से अधिक समय से चली आ रही नुमाइश नहीं लग पाएगी। हेलीकाप्टर नहीं उतर पाएंगे, जिससे बड़ी सभाएं नहीं हो पाएंगी। पटाखा बाजार, मंगल बाजार आदि सब बंद हो जाएंगे। यानि नुमाइश मैदान का अस्तित्व ही खत्म हो जाएगा। 

सांसद ने दी थी प्रशासन को चुनौती

सांसद सतीश कुमार गौतम ने प्रशासन के खिलाफ ताल ठोक दी है। उन्होंने सीधे चुनौती दे दी है कि उन्हें किसी भी हद तक जाना पड़े, मगर वह नुमाइश मैदान में पेट्रोल पंप नहीं लगने देंगे। सांसद ने भी नुमाइश मैदान के इतिहास को लेकर प्रशासन के सामने सवाल खड़े कर दिए। कहा, इससे तो नुमाइश का अस्तित्व की खत्म हो जाएगा। वर्षों से चली आ रही प्रदर्शनी तक नहीं लग पाएगी। सांसद ने कहा कि सीएम योगी आदित्यनाथ से मिलकर उन्होंने प्रशासन के क्रियाकलापों के बारे में सारे प्रकरण को रख दिया है। प्रदर्शनी आमजनता की है। इसलिए इसकी कार्यकारिणी में शहर के लोग होते हैं। स्थल की जनता का मालिकाना हक जनता का है। ऐसे में नुमाइश मैदान को किसी निजी व्यक्ति को देना असंवैधानिक है। सांसद ने कहा कि उक्त स्थान पर पेट्रोल पंप की कोई आवश्यकता नहीं है। एक किमी के अंदर दो-दो पेट्रोल पंप हैं। सांसद ने कहा कि सीएम कोरोना संकट में जन-जन की सेवा करने में लगे हुए हैं, वहीं प्रशासनिक अधिकारी व कर्मचारी सांठगांठ में लगे हुए हैं। सांसद ने यहां तक कहा कि वह इस प्रकरण में जो भी लिप्त पाए जाते हैं वह उसके खिलाफ सीएम से कठोर कार्रवाई भी करवाएंगे। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.