Move to Jagran APP

जवां को नगर पंचायत बनने पर भाजपा विधायक दलवीर सिंह बोले, विकास कराकर चुकाएंगे बदलाAligarh News

जवां को नगर पंचायत बनवाने के बाद पहली बार जवां पहुंचने पर लोगो ने भाजपाइयों के साथ मिल कर बरौली विधान सभा क्षेत्र के विधायक ठाकुर दलवीर सिंह स्वागत किया।

By Sandeep SaxenaEdited By: Published: Fri, 27 Dec 2019 07:42 AM (IST)Updated: Mon, 30 Dec 2019 09:32 AM (IST)
जवां को नगर पंचायत बनने पर भाजपा विधायक दलवीर सिंह बोले, विकास कराकर चुकाएंगे बदलाAligarh News
जवां को नगर पंचायत बनने पर भाजपा विधायक दलवीर सिंह बोले, विकास कराकर चुकाएंगे बदलाAligarh News

अलीगढ़ [जेएनएन]। जवां को नगर पंचायत बनवाने के बाद पहली बार जवां पहुंचने पर लोगो ने भाजपाइयों के साथ मिल कर बरौली विधान सभा क्षेत्र के विधायक ठाकुर दलवीर सिंह स्वागत किया। इस मौके पर विधायक ने कहा कि जनता ने उन्हें चुनकर विधानसभा में भेजा है। वे जनता के इस ऋण का बदला क्षेत्र का सर्वांगीण विकास करा कर चुकाएंगे।

loksabha election banner

विधायक ने भाजप सरकार की गिनाईं उपलब्धियां

विधायक ने उत्तर प्रदेश सरकार की उपलब्धियां गिनाई और कहा कि भाजपा सरकार विकास में कोई कसर नहीं छोड़ रही है। इसी के तहत जवां को नगर पंचायत बनाने की घोषणा की गई। वे इसके लिए काफी दिनों से प्रयास कर रहे थे। अब जवां क्षेत्र का विकास होने से लोगों को पहले से अधिक बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।  स्वागत के समय शिवनारायण शर्मा,ओमप्रकाश भारद्वाज, सुनीता गोस्वामी,कृष्णवीर सहित दर्जनों कार्यकर्ता व ग्रामीण मौजूद थे।

जवां पंचायत को लेकर विधायक ने दिया था प्रस्ताव

बरौली विधायक दलवीर सिंह ने बरौली, गभाना व जवां को नगर पंचायत बनाने का प्रस्ताव दिया था। इसमें बरौली व गभाना शासन में लंबित हैं। जवां का प्रस्ताव जिला स्तर पर ही लंबित है। मंगलवार को बरौली विधायक ने नगर विकास के प्रमुख सचिव मनोज कुमार सिंह से फोन पर बात की। उन्होंने आश्वासन दिया कि तीनों प्रस्तावों पर जल्द मुहर लगेगी। प्रमुख सचिव ने जवां नगर पंचायत के प्रस्ताव भेजने के लिए तत्काल डीएम से फोन पर बातचीत की।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.