Move to Jagran APP

BJP किसान मोर्चा के पदाधिकारियों ने देखी फसलों की हालत, मुआवजे का आश्वासन

सिकंदराराऊ में भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष नरेंद्र सिंह चौहान ने क्षेत्र के गांवों में संपर्क कर फसलों के नुकसान का जायजा लिया। साथ ही किसानों को मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया

By Sandeep SaxenaEdited By: Published: Wed, 11 Mar 2020 01:38 PM (IST)Updated: Thu, 12 Mar 2020 08:50 AM (IST)
BJP किसान मोर्चा के पदाधिकारियों ने देखी फसलों की हालत, मुआवजे का आश्वासन
BJP किसान मोर्चा के पदाधिकारियों ने देखी फसलों की हालत, मुआवजे का आश्वासन

हाथरस [जेएनएन]: सिकंदराराऊ में भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष नरेंद्र सिंह चौहान ने क्षेत्र के गांवों में संपर्क कर फसलों के नुकसान का जायजा लिया। साथ ही किसानों को मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया। अहम बात यह है कि इससे पहले विधायक वीरेंद्र सिंह सैंगर भी किसानों को मुआवजा दिलाने का आश्वासन दे चुके हैं।

loksabha election banner

ओलावृष्टि व बारिश से हुआ फसलों को नुकसान

किसानों ने बताया कि बेमौसम बारिश, ओलावृष्टि और आंधी के कारण फसल को काफी नुकसान पहुंचा है। तहसील प्रशासन द्वारा किसानों को हुए नुकसान का सही ढंग से आकलन नहीं किया जा रहा है। किसानों का नुकसान अधिक हुआ है। इस अवसर पर चंद्रवीर सिंह चौहान, मुरारीलाल शर्मा, भूप्रकाश यादव, शैलेंद्र कुमार, सत्यप्रकाश, सहदेव, सुखवीर सिंह आदि मौजूद थे।

विधायक ने भी दिया भरोसा

सिकंदराराऊ में बारिश और आंधी से प्रभावित फसलों का जायजा लेने के लिए विधायक वीरेंद्र सिंह राणा ने क्षेत्र के कई गांवों का दौरा किया। उन्होंने किसानों से रूबरू होकर उन्हें शासन से हरसंभव आर्थिक मदद दिलाने का भरोसा दिलाया। विधायक ने जिलाधिकारी के अलावा सूबे के कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही से बात कर किसानों के लिए मुआवजा देने की मांग की। प्रधानमंत्री जनकल्याण योजना के पदाधिकारियों द्वारा उपजिलाधिकारी विजय कुमार शर्मा को सौंपे गए ज्ञापन में मुख्यमंत्री से मांग की गई कि आंधी, बारिश व ओलावृष्टि के कारण किसानों की फसलों को भारी नुकसान हुआ है। मांग की कि जिले को प्राकृतिक आपदाग्रस्त घोषित करने की किया जाए।

गेहूं, सरसों, आलू व मटर की फसल को ज्यादा नुकसान

विधायक ने कहा कि तहसील सिकंदराराऊ क्षेत्र में गेहूं, सरसों, आलू व मटर की फसल को भारी नुकसान पहुंचा है। इसकी भरपाई जरूरी है। क्षेत्रीय विधायक वीरेंद्र सिंह राणा ने एचोला सहादतपुर, टीकरी खुर्द, भटपुरा, नगला जलाल, अगसौली आदि गांवों का दौरा किया। इस मौके पर उनके साथ टरमेश सिंह, नितिन पुंढीर, लोकेश जादौन आदि थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.