Move to Jagran APP

किसान आंदोलन को कमजोर करने के लिए समाज को बांट रही भाजपा सरकार : रालोद Aligarh news

अतरौली के राजगांव चौराहा स्थित संध्या देवी रामदेव शर्मा महाविद्यालय में राष्ट्रीय लोकदल की किसान-मजदूर पंचायत का आयोजन शुक्रवार को किया गया। रालोद के बृज प्रांत के अध्यक्ष चौ. बदन सिंह ने कहा कि किसान आंदोलन को जाति विशेष का आंदोलन कहा जा रहा है।

By Anil KushwahaEdited By: Published: Sat, 06 Mar 2021 12:32 PM (IST)Updated: Sat, 06 Mar 2021 03:10 PM (IST)
किसान आंदोलन को कमजोर करने के लिए समाज को बांट रही भाजपा सरकार : रालोद Aligarh news
अतरौली के संध्या देवी रामदेव शर्मा महाविद्यालय में किसान पंचायत को संबोधित करते राष्ट्रीय लोकदल के नेता।

अलीगढ़, जेएनएन : अतरौली के राजगांव चौराहा स्थित संध्या देवी रामदेव शर्मा महाविद्यालय में राष्ट्रीय लोकदल की किसान-मजदूर पंचायत का आयोजन शुक्रवार को किया गया। पंचायत मेंं पंचायत में नेताओं ने किसान आंदोलन का समर्थन करते हुये सरकार पर उपेक्षा का आरोप लगाया। 

loksabha election banner

किसान आंदोलन को जाति विशेष का आंदोलन बताने का आरोप

रालोद के बृज प्रांत के अध्यक्ष चौ. बदन सिंह ने कहा कि किसान आंदोलन को जाति विशेष का आंदोलन कहा जा रहा है। भाजपा सरकार किसान आंदोलन को कमजोर करने के लिए समाज को बांटने का काम कर रही है। किसानों के धरने को आज 100 दिन से भी अधिक हो गया है, मगर किसानों द्वारा की जा रही मांगों को सरकार पूरी तरह से नकारने में लगी हुई है। किसान अपनी फसल पर एमएसपी की मांग कर रहे हैं उस पर कानून बनाने में सरकार को आखिर परेशानी क्यों हो रही है। किसानों के साथ भाजपा सरकार अत्याचार करने के साथ उन्हें धोखे में रखते हुए चली आ रही है।

रालोद ने हमेशा किसानों की लड़ाई लड़ी है

आगरा विश्वविद्याालय शिक्षक संघ के अध्यक्ष डॉ. ओमवीर‌ सिंह ने कहा कि रालोद ने हमेशा किसानों की लड़ाई लड़ी है और आगे भी लड़ाई जारी रखेगी। अपराध चरम सीमा से भी ऊपर पहुंच चुका है। युवा रोजगार के लिए इधर से उधर भटक रहे हैं। सरकार उद्योगपतियों को लाभ पहुंचाने के लिए तीन काले कानून लेकर आई है। जो किसानों के हित में नही है। गैस और पैट्रोल-डीजल के दाम दिन व दिन आसमान छूते जा रहे हैं। किसान जनसभा का संचालन चोब सिंह ने किया। इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष चौ. रामबहादुर सिंह, डॉ. रामवीर सिंह, श्योराज सिंह, सुशील चौधरी, पप्पू चौधरी, बलवीर सिंह, वीरेंद्र सिंह, भूरी सिंह, राजवीर सिंह, विजय सिंह तेवतिया, गोपाल चौधरी, सुनील रोरिया, विजय किरन, सुमन दिवाकर, अब्दुल्ला शेरवानी, नीरज शर्मा, इरफान खां, फूल सिंह धनगर, ओमप्रकाश, राजकुमार सिंह, विनोद, सतेंद्र फौजी, केशव सिंह आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.