Move to Jagran APP

अलीगढ़ में भाजपा ने झोंकी ताकत, प्रवासी पदाधिकारियों के हाथों में थमाई कमान

भाजपा ने प्रवासी पदाधिकारियों को मैदान में उतारा है। यह पदाधिकारी संगठन में घर-घर जाकर संपर्क कर रहे हैं और कार्यकर्ताओं को प्रोत्साहित कर रहे हैं। इस बार महिला प्रवासी भी बनाई गई हैं जो टीम के साथ संपर्क में जुटी हुई हैं।

By Anil KushwahaEdited By: Published: Tue, 18 Jan 2022 11:39 AM (IST)Updated: Tue, 18 Jan 2022 11:40 AM (IST)
अलीगढ़ में भाजपा ने झोंकी ताकत, प्रवासी पदाधिकारियों के हाथों में थमाई कमान
भाजपा ने प्रवासी पदाधिकारियों को मैदान में उतारा है।

अलीगढ़, जागरण संवाददाता। भाजपा ने प्रवासी पदाधिकारियों को मैदान में उतारा है। यह पदाधिकारी संगठन में घर-घर जाकर संपर्क कर रहे हैं और कार्यकर्ताओं को प्रोत्साहित कर रहे हैं। इस बार महिला प्रवासी भी बनाई गई हैं, जो टीम के साथ संपर्क में जुटी हुई हैं। हालांकि, कोरोना को देखते हुए दो-दो करके टीम निकल रही है। एहतियात भी बरत रहे हैं।

loksabha election banner

प्रचार की नयी नीति अपना रही भाजपा

भाजपा ने प्रचार की गई रणनीति अपना रही है। इस बार रैली, सभाएं आदि पर अभी तक ब्रेक लगा हुआ है। चुनाव प्रचार में इससे ही हुंकार भरी जाती है, सभी दल इसके माध्यम से ही चुनाव में माहौल बनाने की कोशिश करते हैं। चुनाव में इसी प्रकार से हर बार माहौल बनता है, मगर इस बार कोरोना के चलते ऐसी स्थिति उत्पन्न हुई है कि रैली और सभाओं को रोक दिया गया है। ऐसे में भाजपा प्रवासी पदाधिकारियों को क्षेत्र में भेज रहा है। सातों विधानसभा क्षेत्रों में प्रवासी भ्रमण कर रहे हैं। सुबह 10 बजे से वो क्षेत्र में निकल जाते हैं। मंडल अध्यक्षों के साथ बैठक करने के बाद प्रचार की रणनीति बनाई जाती है। इसके बाद अलग-अलग टोलियों में कार्यकर्ता निकलते हैं। प्रचार के समय कई बार जिले के बड़े पदाधिकारी भी होते हैं। जिलाध्यक्ष और महानगर अध्यक्ष भी कई जगहों पर शामिल होते हैं। प्रवासी कई बार बूथ और सेक्टरों पर भी बैठक ले रहे हैं, वो कार्यकर्ताओं को प्रोत्साहित करते हैं, जिससे चुनाव में प्रत्येक वर्ग लगे। मतदान के लिए भी प्रेरित किया जाता है।

अलीगढ़ में 10 फरवरी को मतदान

सभी को बताया जा रहा है कि जिले में 10 फरवरी को मतदान है। पहले चरण में अलीगढ़ भी है। यदि यहां मतदान प्रतिशत अच्छा होता है तो प्रदेश के अन्य जिलों में भी लोग प्रेरित होंगे। वहीं, महिला प्रवासी भी महिलाओं के साथ निकल रही हैं। वो घर-घर संपर्क कर रही हैं, जिससे मतदान के दिए महिलाएं भी अधिक संख्या में निकलेंगे। जिलाध्यक्ष चौधरी ऋषिपाल सिंह का कहना है कि भाजपा का संगठनात्मक ढांचा सबसे मजबूत है, हम सभी मिलकर कार्य करते हैं। टिकट घोषित होते ही सभी टीम प्रचार में जुट गई है। रैलियों और सभाओं को न करने का सख्त निर्देश दिया गया है। सभी से चुनाव आयोग के पालन के निर्देश दिए गए हैं। महानगर अध्यक्ष डा. विवेक सारस्वत ने बताया कि बूथ स्तर भी संपर्क अभियान चलाया जा रहा है। बूथ कमेटी की टीम पूरी तरह से सक्रिय है, क्षेत्र में प्रतिदिन टीम निकल रही है। वहीं, टिकट घोषित होने के बाद प्रत्याशी भी अब पूरी तरह से मैदान में उतर गए हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.