भाजपा ब्रज क्षेत्र की कार्यकारिणी घोषित, अलीगढ़ का दबदबा Aligarh news
विधानसभा चुनाव आते देख भाजपा ने संगठनात्मक तैयारियां तेज कर दी है। एमएलसी चुनाव के बाद से पार्टी पूरी तरह से विधानसभा चुनाव में जुट जाएगी। फिलहाल भाजपा संंगठनात्मक तैयारियों में जुटी हुई है। क्षेत्रीय कार्यकारिणी की घोषणा की गई जिसमें इस बार भी अलीगढ़ का दबदबा है।
अलीगढ़, जेएनएन : विधानसभा चुनाव नजदीक आते देख भाजपा ने संगठनात्मक तैयारियां तेज कर दी है। एमएलसी चुनाव के बाद से पार्टी पूरी तरह से विधानसभा चुनाव में जुट जाएगी। फिलहाल भाजपा संंगठनात्मक तैयारियों में जुटी हुई है। क्षेत्रीय कार्यकारिणी की घोषणा की गई, जिसमें इस बार भी अलीगढ़ का दबदबा है। पार्टी ने चार लोगों को मौका दिया है।
हेमंत राजपूत का बढ़ा कद
ब्रज क्षेत्र के मंत्री रहे हेमंत राजपूत को पार्टी में कद बढ़ाया है और उन्हें ब्रज क्षेत्र का महामंत्री बनाया है। वहीं, इंजीनियर राजीव शर्मा को दोबारा ब्रज क्षेत्र के मंत्री की जिम्मेदारी दी गई है। ठाकुर श्योराज सिंह को दूसरी बार पार्टी ने क्षेत्रीय उपाध्यक्ष का मौका दिया है। मानवेंद्र प्रताप सिंह को पार्टी ने एमएलसी चुनाव में स्नातक के प्रत्याशी होने के कारण मौका नहीं दिया है, वो उपाध्यक्ष थे। अनीता जैन को पार्टी ने मंत्री पद की जिम्मेदारी दी है।
ब्रज क्षेत्र में अलीगढ़ का दबदबा
अलीगढ़ से चार लोगों को पार्टी ने मौका दिया है। क्षेत्रीय महामंत्री हेमंत राजपूत ने कहा कि पार्टी ने उन्हें आगे बढ़ने का हमेशा मौका दिया है, वो जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा के साथ निर्वहन करेंगे। उनकी पूरी कोशिश होगी ब्रज क्षेत्र में संपर्क और संवाद ज्यादा से ज्यादा बढ़ाया जाए और पार्टी मजबूत हो। ब्रज क्षेत्र के उपाध्यक्ष ठाकुर शयोराज सिंह ने कहा कि पार्टी उन्हें हर समय आगे बढ़ने का मौका दिया है, वह और दोगुनी ताकत से संगठन को मजबूती प्रदान करने में लगेंगे। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव है इसलिए उन पर यह जिम्मेदारी बड़ी है और उसे बखूबी निर्वहन भी करेंगे। ब्रज क्षेत्र के मंत्री राजीव शर्मा ने कहा कि पार्टी में उन्हें महत्वपूर्ण पद देकर संगठन में कार्य करने का मौका दिया है, उनकी कोशिश होगी संगठन को मजबूती प्रदान करें। संगठन ब्रज क्षेत्र में जो भी अन्य जिम्मेदारी देगा उसे वह स्वीकार करेंगे। अनीता जैन ने कहा कि पार्टी ने उनके कार्य और उनकी क्षमताओं को पहचानने का काम किया है वह संगठन को मजबूती प्रदान करने का काम करेंगी।