Move to Jagran APP

भाजपा महानगर अध्यक्ष की नहीं हुई घोषणा, जबर्दस्त रस्साकसी Aligarh News

महानगर अध्यक्ष की घोषणा हो सकती है। अध्यक्ष पद के लिए पदाधिकारियों ने पूरा जोर लगा दिया है। लखनऊ से लेकर दिल्ली तक एक किए हैं।

By Sandeep SaxenaEdited By: Published: Sun, 08 Dec 2019 02:40 PM (IST)Updated: Sun, 08 Dec 2019 02:40 PM (IST)
भाजपा महानगर अध्यक्ष की नहीं हुई घोषणा, जबर्दस्त रस्साकसी Aligarh News
भाजपा महानगर अध्यक्ष की नहीं हुई घोषणा, जबर्दस्त रस्साकसी Aligarh News

अलीगढ़ [जेएनएन]। भाजपा प्रदेश नेतृत्व में शुक्रवार को 20 और महानगर अध्यक्षों की सूची जारी की, मगर इसमें अलीगढ़ का का नाम नहीं था। अब 19 और महानगर अध्यक्ष रह गए हैं। तीसरी सूची में अलीगढ़ महानगर अध्यक्ष की घोषणा हो सकती है। अध्यक्ष पद के लिए पदाधिकारियों ने पूरा जोर लगा दिया है। लखनऊ से लेकर दिल्ली तक एक किए हैं।

loksabha election banner

पार्टी में चल रही रस्साकसी

भाजपा जिलाध्यक्ष ऋषिपाल सिंह की  घोषणा 28 नवंबर को हो गई थी। उसके बाद से संभावना जताई जा रही थी कि दिसंबर के पहले सप्ताह में महानगर अध्यक्ष की घोषणा हो सकती है। महानगर अध्यक्ष को लेकर पार्टी में जमकर रस्साकसी चल रही है। बताया जा रहा है कि दो बड़े नेताओं के चलते अध्यक्ष की घोषणा नहीं हो पा रही है। दोनों बड़े नेता अपने-अपने गुट के कार्यकर्ता को अध्यक्ष बनाना चाहते हैं, लेकिन संगठन जमीन से जुड़े कार्यकर्ता को ही महानगर अध्यक्ष बनाना चाहती है।

एक नेता ने डाला अड़ंगा

सूत्र बताते हैं कि जिले के साथ ही महानगर अध्यक्ष की घोषणा हो रही थी, मगर एक नेता ने अड़ंगा लगा दिया। उन्होंने कह दिया कि सब एक की ही मर्जी से नहीं होगा। उनका जिलाध्यक्ष हो गया है, तो महानगर अध्यक्ष मेरा होना चाहिए। इसी ऊहापोह में पार्टी ने दूसरी सूची में भी घोषणा नहीं की। अध्यक्ष के दावेदार बड़े नेताओं से पैरवी में जुटे हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.