करोड़पति हैं भाजपा प्रत्याशी अंजुला माहौर और वीरेंद्र सिंह, जानें और क्या हैं पंसद
BJP candidate Anjula Mahour उत्तर प्रदेश विधानसभा चुुनाव के दूसरे चरण में हाथरस में चुनाव होगा। आगरा की रहने वाली अंजुला माहौर हाथरस सुरक्षित सीट से भाजपा की प्रत्याशी हैं। उन्होंने अपना नामांकन पत्र प्रस्तुत कर दिया है।
हाथरस, जागरण संवाददाता। भाजपा से हाथरस सदर की प्रत्याशी अंजुला माहौर और सिकंदराराऊ के वीरेंद्र सिंह राणा करोड़पति हैं। नामांकन के दौरान इसका जिक्र उन्होंने अपने शपथपत्र में किया है। दोनों के नाम कोई भी मुकदमा नहीं है।
यह है प्रत्याशियों की संपत्ति का विवरण
आगरा की रहने वाली अंजुला माहौर हाथरस सुरक्षित सीट से भाजपा की प्रत्याशी हैं। उन्होंने गुरुवार को रिटर्निंग आफीसर अंजली गंगवार के समक्ष अपना नामांकन पत्र प्रस्तुत किया। अंजुला माहौर के पति सुधीर कुमार माहौर आरआरएस हैं और जीएसटी सेंट्रल के असिस्टेंट कमिश्नर हैं। नामांकन पत्र के अनुसार अंजुला माहौर के नाम 2.35 करोड़ रुपये की चल-अचल संपत्ति है। वहीं उनके पति के नाम 35.67 लाख की चल-अचल संपत्ति है। अंजुला माहौर ने घोषणा पत्र में अपनी वार्षिक आय 3.77 लाख रुपये और पति की 15.25 लाख रुपये दर्शायी है।
वहीं दूसरी ओर सिकंदराराऊ के मौजूदा विधायक वीरेंद्र सिंह राणा ने नामांकन पत्र के साथ शपथ पत्र में 1.58 करोड़ रुपये की चल-अचल संपत्ति दर्शायी है। उनकी पत्नी के नाम 64.89 लाख रुपये की चल-अचल संपत्ति है। विधायक वीरेंद्र सिंह राणा की खुद की वार्षिक आय 8.78 लाख और पत्नी की 8.42 लाख रुपये दर्शायी है। वहीं ङ्क्षहदू अविभक्त कुटुंब के तहत उनकी वार्षिक आय 4.75 लाख रुपये की आय है।
रामवीर, अविन, अवधेश समेत कई प्रत्याशी आज करेंगे नामांकन
हाथरस : तीसरे चरण के चुनाव के लिए हाथरस में चल रही चुनावी प्रक्रिया के तहत शुक्रवार को कई नामांकन पत्र दाखिल किए जाएंगे। इसके लिए पहले ही प्रत्याशियों ने पर्चे खरीद लिए हैं। भाजपा से सादाबाद विधानसभा सीट से प्रत्यासी रामवीर उपाध्याय, सादाबाद से बसपा प्रत्याशी डा. अविन शर्मा, सिकंदराराऊ से बसपा प्रत्याशी ठा. अवधेश ङ्क्षसह समेत कई प्रत्याशी नामांकन करेंगे।